Mutual fund NFO: ICICI प्रूडेंशियल का नया फंड, 1000 रुपये से कर सकते हैं निवेश 

ICICI Prudential PSU Bond plus SDL 40:60 Index Fund: यह एक ओपन इंडेड टारगेट मैच्‍योरिटी इंडेक्‍स फंड है. इसकी मैच्‍योरिटी 30 सितंबर 2027 में होगी. 
Mutual fund NFO: ICICI प्रूडेंशियल का नया फंड, 1000 रुपये से कर सकते हैं निवेश 

(Representational) 

Mutual fund NFO: म्‍यूचुअल फंड कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने पीएसयू बॉन्ड प्लस एसडीएल 40-60 इंडेक्स फंड (ICICI Prudential PSU Bond plus SDL 40:60 Index Fund) लॉन्च किया है. इसका सब्‍सक्रिप्‍शन 27 सितंबर तक खुला रहेगा. इस फंड में कम से कम 1,000 रुपए का निवेश किया जा सकता है. इसमें सिस्‍टमेटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (SIP) के जरिए भी निवेश का मौका है. यह एक ओपन इंडेड टारगेट मैच्‍योरिटी इंडेक्‍स फंड है. इसकी मैच्‍योरिटी 30 सितंबर 2027 में होगी.

फंड का कहां होगा निवेश

ICICI प्रू की वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के मुताबिक, यह इंडेक्‍स फंड स्कीम निफ्टी 50 PSU बॉन्ड और SDL (स्‍टेट डेवलपमेंट लोन) इंडेक्स बांड में निवेश करेगी. इसका मतलब कि इस फंड का 40 फीसदी पैसा सरकारी कंपनियों के बॉन्ड्स और 60% पैसा SDL में लगाया जाएगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

8 AAA रेटेड PSU बॉन्ड्स होंगे

NFO की डिटेल के मुताबिक, इस स्कीम में 8 AAA रेटेड PSU बॉन्ड्स होंगे. यह एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो होगा. इसके साथ इसमें टॉप 20 स्टेट लोन डेवलपमेंट का पोर्टफोलियो होगा. कंपनियों की रेटिंग में AAA को सबसे बेहतर और अच्छा माना जाता है.

स्‍कीम की 3 बड़ी बातें

यह एक ओपन इंडेड स्‍कीम है. यानी इसमें कोई लॉक इन पीरियड नहीं है. जिसमें आप जब चाहें खरीद-बिक्री कर सकते हैं. दूसरा, अगर आप 36 महीने से ज्‍यादाा स्‍कीम में बने रहते हैं, तो 20 फीसदी की दर से टेकस लागू होगा. इसमें सरचार्ज और सेस अलग से होगा. तीसरी इसकी बड़ी बात यह है कि मीडियम टर्म गोल को पूरा करने के लिए यह बेहतर ऑप्‍शन साबित हो सकती है.

SIP के जरिए निवेश का ऑप्‍शन

आईसीआईसीआई प्रु की इस स्‍कीम में SIP के जरिए भी निवेश कर सके हैं. इसमें डेली, वीकली, फोर्टनाइटली और मंथली एसआईपी अमाउंट मिनिमम 500 रुपये है. मिनिमम 6 किस्‍त देनी हैं. तिमाही एसआईपी अमाउंट 1000 रुपये है, इसमें मिनिमम किस्‍त 4 है.

30 दिन के पहले रिडीम पर चार्ज

इस स्‍कीम में अगर आप अलॉटमेंट के 30 से पहले स्विच ऑफ या रिडीम कराते हैं तो अप्‍लीकेएलन नेट एसेट वैल्‍यू (NAV) का 0.15 फीसदी एक्जिट लोड देना होगा. अलॉटमेंट के 30 दिन के बाद स्विच्‍ड आउट या रिडीम कराने पर कोई एक्जिट लोड नहीं लगेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6