&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार के साथ Commodity, Forex और दूसरे बाजारों में उतार-चढ़ाव का रुख है. इन्वेस्टर कहां पैसा लगाएं जो फायदा हो. यही सवाल पुराने से लेकर नए इन्वेस्टर के सामने घूम रहा है. जी बिजनेस के खास कार्यक्रम मनी गुरु (Money guru) में एक्सपर्ट फिरोज़ अज़ीज़ ने इस बारे में अपनी राय साझा की. उन्होंने इस सूरत में हाइब्रिड फंड चुनने की सलाह दी.
हाइब्रिड फंड क्या है?
हाइब्रिड फंड का निवेश कई एसेट क्लास में होता है
फंड का निवेश इक्विटी और डेट, दोनों में होता है
डेट और इक्विटी में अलग-अलग एक्सपोजर
पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन में मदद मिलती है
इक्विटी फंड के मुकाबले हाइब्रिड में जोखिम कम
गिरते बाजार में निवेश करने से फायदा मिलता है
एसेट एलोकेशन का तरीका
हाइब्रिड में इक्विटी और डेट का तालमेल
छोटी अवधि में इनकम जनरेशन के लिए डेट
छोटी अवधि में डेट इंस्ट्रूमेंट, सरकारी बॉन्ड में निवेश
लंबी अवधि में कैपिटल एप्रीसिएशन के लिए इक्विटी
लंबी अवधि में कंपनियों के इक्विटी स्टॉक में निवेश
मार्केट के उतार-चढ़ाव में डेट एलोकेशन सहारा
कितने तरह के हाइब्रिड फंड?
- कंजर्वेटिव हाइब्रिड
- एग्रेसिव हाइब्रिड
- बैलेंस्ड हाइब्रिड
- बैलेंस्ड एडवांटेज
- आर्ब्रिट्राज फंड
- इक्विटी सेविंग
कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड
कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड 75% डेट में निवेश करते हैं
बाकी निवेश इक्विटी में होता है
प्योर डेट फंड्स में निवेश नहीं करना चाहते
कम जोखिम उठाना है तो निवेश कर सकते हैं
कम से कम 3 साल के लिए निवेश करना बेहतर
टैक्स देनदारी में डेट फंड्स के तौर पर रखा जाता है
बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड
बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड की दो कैटेगरी हैं
पहली, 40-60% डेट सिक्योरिटीज में, बाकी इक्विटी में निवेश
कम से कम 3 साल का होराइजन है तो निवेश करना बेहतर
दूसरी कैटेगरी, एग्रेसिव हाइब्रिड फंड है
एग्रेसिव हाइब्रिड फंड 65-80% इक्विटी में निवेश करते हैं
बाकी निवेश डेट इंस्ट्रूमेंट्स में होता है
3-5 साल का होराइजन है तो निवेश करना बेहतर
टैक्स देनदारी इक्विटी फंड्स के तौर पर कैलकुलेट होती है
डायनैमिक हाइब्रिड फंड
डायनैमिक असेट एलोकेशन फंड का निवेश अलग-अलग एसेट क्लास में
बैलेंस्ड ए़़डवांटेज फंड्स इक्विटी, आर्बिट्राज और डेट में निवेश
इक्विटी-आर्बिट्राज में 65% या उससे ज्यादा निवेश होता है
टैक्स देनदारी इक्विटी फंड्स के समान होती हैं
Zee Business Live TV
आर्बिट्राज फंड
म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम की कैटेगरी में आता है
इसमें फंड का 65% हिस्सा ही शेयरों में लगाया जाता है
बाजार में उतार-चढ़ाव में फंड का प्रदर्शन बेहतर रहता है
उन निवेशकों के लिए सही जो ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते
इक्विटी सेविंग्स स्कीम
इक्विटी सेविंग्स फंड का 20-25% निवेश इक्विटी में
आर्बिट्राज फंड में 40-45% निवेश होता है
बाकी निवेश डेट इंस्ट्रूमेंट्स में होता है
टैक्स देनदारी के लिए इक्विटी कैटेगरी में रखा जाता है
ICICI Pru Bal. Adv. Fund
कैटेगरी: डायनैमिक असेट एलोकेशन
इक्विटी पोर्टफोलियो: 59% (लार्जकैप-49%+स्मॉलकैप-10%)
डेट पोर्टफोलियो: 27%
कैश, कैश इक्विवलेंट- 14%
रोलिंग रिटर्न (3 साल)- 4.06%
Canara Robeco Equity Hybrid Fund
कैटेगरी: एग्रेसिव एलोकेशन
इक्विटी पोर्टफोलियो: 70% (लार्जकैप 46%+मिड+स्मॉल 24%)
डेट पोर्टफोलियो: 23%
कैश, कैश इक्विवलेंट- 7%
रोलिंग रिटर्न (3 साल)- 5.07%
SBI Equity Hybrid Fund
कैटेगरी: एग्रेसिव एलोकेशन
इक्विटी पोर्टफोलियो: 70%(लार्जकैप 48%+मिड+स्मॉल 22%)
डेट पोर्टफोलियो: 27%
कैश, कैश इक्विवलेंट- 3%
रोलिंग रिटर्न (3 साल)- 4.59%