17 साल पहले 1 लाख रुपए लगाने वाले के हुए 26 लाख, इस फंड ने दिया 26 गुना रिटर्न

म्यूचुअल फंड कंपनी ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के मल्टी एसेट फंड कैटेगरी ने 17 सालों में 26 गुना का रिटर्न निवेशकों को दिया है.
17 साल पहले 1 लाख रुपए लगाने वाले के हुए 26 लाख, इस फंड ने दिया 26 गुना रिटर्न

मल्टी एसेट कैटेगरी में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एक बेहतर प्रोडक्ट साबित हुआ है.

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि म्यूचुअल फंड बहुत ही सुरक्षित और एक दायरे में 12-15 फीसदी का रिटर्न सालाना देते हैं. लेकिन, म्यूचुअल फंड कंपनी ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के मल्टी एसेट फंड कैटेगरी ने 17 सालों में 26 गुना का रिटर्न निवेशकों को दिया है. मतलब ये कि किसी ने शुरुआत में एक लाख रुपए लगाए होंगे तो वह 17 साल में 26 लाख रुपए हो गया.

अर्थलाभ डॉट कॉम के आंकड़े के मुताबिक, अगर एकमुश्त इसमें 10 लाख रुपए 17 साल पहले लगाए होंगे तो वह राशि आज 2.6 करोड़ रुपए हो गई है. जबकि इसी अवधि में इसके बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में यह राशि महज 1.5 करोड़ रुपए हुई है. मल्टी एसेट कैटेगरी में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एक बेहतर प्रोडक्ट साबित हुआ है. 31 अक्टूबर 2002 को पेश किए गए इस फंड का मैनेजमेंट जाने माने फंड मैनेजर एस. नरेन करते हैं. शुरुआत में इस फंड ने 21.32% CAGR की दर से रिटर्न दिया और निवेशकों का विश्वास इसमें बना हुआ है.

दरअसल, निवेशकों के पास रणनीतिक रूप से एसेट एलोकेशन मिक्स होनी चाहिए, उसमें बैलेंस्ड, स्ट्रक्चर्ड पोर्टफोलियो हो जो अलग-अलग माहौल में बेहतर प्रदर्शन करे. मल्टी एसेट कैटेगरी इक्विटी में 8-10 फीसदी, डेट में 10-35 फीसदी, गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ में 10-35 फीसदी, रिट और इनविट्स में 0-10 फीसदी का निवेश करती है. मल्टी एसेट का मतलब सभी परिसंपत्तियों में निवेश करने से होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अर्थलाभ डॉट कॉम के आंकड़ों को मुताबिक आईप्रू के मल्टी एसेट में किसी ने 10 हजार रुपए मासिक एसआईपी 2002 से की होगी तो यह राशि 99.53 लाख रुपए हो गई है, जबकि निवेश की राशि महज 20.4 लाख रुपए रही है.

ऐसा रिटर्न इसलिए संभव होता है क्योंकि स्कीम का मल्टी कैप का नजरिया इसके इक्विटी निवेश पर होता है. इसका मतलब यह हुआ कि इक्विटी एलोकेशन सभी बाजार चक्रों में होता है यानी संबंधित मूल्यांकन के आधार पर लॉर्ज, मिड और स्माल कैप का समावेश होता है. साथ ही स्कीम उन स्टॉक्स और सेक्टर्स में निवेश करती है, जो लोकप्रिय नहीं होते हैं लेकिन लंबी अवधि में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. इस स्कीम ने 5, 10 सालों की अवधि में कभी भी निगेटिव रिटर्न नहीं दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6