&format=webp&quality=medium)
Muhurat Trading: नए संवत 2082 की शानदार शुरुआत हुई. मंगलवार को लक्ष्मी पूजन के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) सेशन में निफ्टी साल के सबसे हाइएस्ट लेवल पर बंद हुए. निफ्टी 25 अंक बढ़कर 25,869 के स्तर पर क्लोज हुआ. जबकि सेंसेक्स 63 अंक चढ़कर 84,426 पर.
आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 65.05 अंक चढ़कर 59,409.55 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 94.50 अंक बढ़कर 18,300.65 पर बंद हुआ. इससे पहले, मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई. सेंसेक्स 250 अंक बढ़क 84582 के स्तर पर ओपन हुआ. जबकि निफ्टी 73 अंक चढ़कर 25,900 के पास खुला. शुरुआती कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों भी तेजी का रुख है.
आज के कारोबार में Cipla 1.58% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, डॉ रेड्डीज में 1.18 फीसदी से लेकर 0.49 फीसदी तक की बढ़त रही.
मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक, एशिएन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, HCL Tech, मारुति, टीसीए, ट्रेंड, भारती एयरटेल, मैक्स हेल्थ, रिलायंस, ओएनजीसी, इंडिगो और सन फार्मा में 0.98 से लेकर 0.32 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली.
मुहूर्त कारोबर दिवाली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजारों द्वारा आयोजित एक घंटे का प्रतीकात्मक कारोबारी सत्र है. दिवाली हिंदुओं का त्योहार है जिसे निवेश सहित नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है. दोपहर 1.45 बजे से 2.25 बजे तक स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) सेशन होगा. विदेशी मुद्रा बाजार क्रमशः दिवाली और दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर मंगलवार और बुधवार को बंद रहेंगे. संवत 2081 में सेंसेक्स और निफ्टी सिंगल डिजिट में बंद हुए. इसमें 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही.
एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.36%, हांगकांग का हैंग सेंग 0.77%, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.24% और जापान का निक्की 225, 0.15% चढ़ा. अमेरिकी बाजार सोमवार को मजबूत रुख के साथ बंद हुए थे.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने अगली दिवाली तक निफ्टी के लिए टारगेट 29,100 और 30,000 दिया है.निफ्टी पर 24,300 का मजबूत सपोर्ट है. ये सपोर्ट ग्लोबल मार्केट में कुछ बड़ी अनहोनी हो जाए तो ही टूटेगा.
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल में इस शेयर ने दिया 61,848% रिटर्न! अब BSE ने किया अलर्ट, कहीं आपने तो नहीं लगा दिए पैसे
इंफ्लेशन बढ़ने से जिन सेक्टर्स को फायदा होता है, उनमें बड़ी तेजी होगी. इनकम टैक्स कट, ब्याज दरों में कटौती, GST कट तीन कटौती से कंजम्प्शन में बूम आएगा. ऐसे में FMCG, कंजम्प्शन, जेम्स & ज्वेलरी में अच्छी तेजी होगी. NBFC और PSU बैंक दमदार कमाई कराएंगे. ट्रेड डील जब भी होगी टेक्सटाइल इस साल का सबसे दमदार सेक्टर होगा. मार्केट इंफ्रा शेयरों में खासकर म्युचुअल फंड, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों में अच्छी तेजी रहेगी.
मेटल शेयरों में उतार-चढ़ाव भारी होगी. वायर सेगमेंट में मार्जिन पर दबाव के चलते पैसा बनना मुश्किल है. ऑटो, डिफेंस, रिन्यूएबल एनर्जी में BUY ON DIPS की स्ट्रैटेजी रखें. IT शेयरों में अब भी पैसा बनना मुश्किल, जिन IT कंपनियों में AI से अच्छी आय की संभावना हो वहीं तेजी होगी. IT कंपनियों के बायबैक अब आकर्षक नहीं रहे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)