&format=webp&quality=medium)
Morgan Stanley ने जारी की इंडिया स्ट्रैटेजी रिपोर्ट. (Image: AI-generated)
Morgan Stanley India Strategy: चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं, कंपनियों के बिजनेस अपडेट्स आ ही रहे हैं, ऐसे में अब कंपनियों के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर नजर रहने वाली है. इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज Morgan Stanley ने भारत को लेकर अपनी नई स्ट्रैटेजी रिपोर्ट में मिक्स्ड लेकिन पॉजिटिव तस्वीर पेश की है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों की कमाई में ग्रोथ जारी रहेगी, लेकिन मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है. हालांकि, पॉलिसी सपोर्ट और सेक्टोरल मजबूती भारत को एक हाई अर्निंग ग्रोथ फेज की ओर ले जा रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, कवर किए गए सेक्टर्स में रेवेन्यू ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट में रहने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि कंपनियों की बिक्री में अच्छा सुधार दिखेगा.
लेकिन दूसरी तरफ, मार्जिन कंप्रेशन (लागत बढ़ने) की वजह से प्रॉफिट ग्रोथ लो सिंगल डिजिट में सीमित रह सकती है. यानी कमाई बढ़ेगी, लेकिन उतनी तेजी से नहीं जितनी बिक्री बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में 'बुल रन' ने बरसाए पैसे, कुछ घंटों में ही हुआ ₹16.5 लाख करोड़ का फायदा; अब किन लेवल्स पर रखें नजर?
Morgan Stanley का मानना है कि भारत धीरे-धीरे एक मजबूत अर्निंग्स ग्रोथ फेज में प्रवेश कर रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण लगातार मिल रहा पॉलिसी सपोर्ट है, जो इकोनॉमी को स्थिरता और दिशा दोनों दे रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 9 सेक्टर्स में रेवेन्यू ग्रोथ पॉजिटिव रहने की उम्मीद है. इनमें सबसे आगे रहने वाले सेक्टर्स हैं: Consumer Discretionary, Communication Services.
यानी कंज्यूमर खर्च और टेलीकॉम/कम्युनिकेशन से जुड़े सेक्टर्स बाजार को आगे बढ़ा सकते हैं.
वहीं Utilities सेक्टर में रेवेन्यू गिरावट देखने को मिल सकती है, जो इस रिपोर्ट का एक नेगेटिव पहलू है.
LIVE TV:
कमाई की ग्रोथ के मामले में Communication Services, Materials और Consumer Discretionary सेक्टर्स आगे रह सकते हैं. इसके उलट Energy और Gas Utilities सेक्टर्स में अर्निंग्स गिरने की आशंका जताई गई है, जो निवेशकों के लिए सावधानी का संकेत है.
ये भी पढ़ें: कमजोर मानसून से रूरल डिमांड पर खतरा, Macquarie की रिपोर्ट में चेतावनी- इन शेयरों से रहें सावधान!
रिपोर्ट के मुताबिक, Bharti Airtel और Tata Steel BSE Sensex की कुल कमाई में सबसे बड़ा योगदान दे सकते हैं. वहीं State Bank of India को सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली कंपनी के रूप में देखा गया है.
लगभग 45% कंपनियों में मार्जिन एक्सपेंशन देखने को मिल सकता है, जो एक पॉजिटिव संकेत है. हालांकि, सेक्टोरल स्तर पर देखें तो 10 में से सिर्फ 3 सेक्टर्स में ही मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है. Utilities और Technology सेक्टर में मार्जिन सुधार संभव है. Energy और Financials सेक्टर में मार्जिन पर सबसे ज्यादा दबाव आ सकता है.
ये भी पढ़ें: 2026 में रुपया कहां तक गिर सकता है और कच्चे तेल का प्राइस क्या रहेगा? जानिए RBI का नया अनुमान

यह रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि बाजार में सेक्टर-स्पीसिफिक रणनीति अपनाना जरूरी है. हर सेक्टर या हर स्टॉक एक जैसा प्रदर्शन नहीं करेगा. कंज्यूमर, कम्युनिकेशन और मटेरियल्स सेक्टर्स में बेहतर मौके दिख सकते हैं, जबकि एनर्जी और फाइनेंशियल्स में सतर्क रहने की जरूरत है. कुल मिलाकर, भारत की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी मजबूत बनी हुई है, लेकिन शॉर्ट टर्म में मार्जिन प्रेशर निवेशकों के लिए एक अहम फैक्टर रहेगा.