पिछले कुछ दिनों में चना में काफी गिरावट देखने को मिली है. वर्तमान में चना का भाव 4265 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास ट्रेड कर रहा है. मार्केट एक्सपर्ट 4240 के स्तर पर इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं.
जून और जुलाई में कमजोर मॉनसून के कारण दलहन की बुआई काफी पिछड़ गई थी, लेकिन मध्य जुलाई के बाद मॉनसून में हुए सुधार से दलहनी फसलों की बुआई में भी तेजी आई है.