&format=webp&quality=medium)
MCX को सेबी से मिली मंजूरी, कोल एक्सचेंज कंपनी बनाने पर जोर (फाइल फोटो)
मार्केट में लिस्टेड मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) के लिए आज बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी को SEBI यानी कि सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया से कोल एक्सचेंज कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. अभी तक निवेशक सोना, चांदी जैसे धातुओं में निवेश कर सकते थे, लेकिन अब कोयला में भी खरीद-बिक्री को लाया जाएगा.
कंपनी को SEBI से ये जो मंजूरी मिली है, वो कंपनी के लिए काफी मायने रखती है. कंपनी को प्रस्तावित कोल एक्सचेंज में निवेश की मंजूरी मिली है. इस खबर के बाद स्टॉक में तेजी देखने को मिली. 20 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन में ये शेयर 2885 के भाव पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि सुबह 11.15 बजे शेयर में 0.83 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है.
MCX अब कोल एक्सचेंज बिजनेस में एंट्री करने जा रही है. इसके लिए कंपनी एक नई सब्सिडियरी बनाएगी. इससे कंपनी को एनर्जी सेक्टर में और एक्सपेंशन करने का मौका मिलेगा.
कंपनी इस नए बिजनेस में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कोल एक्सचेंज एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जहां कोयले की खरीद-बिक्री पारदर्शी तरीके से होगी.
भारत में करीब 75% बिजली उत्पादन कोयले पर निर्भर है, इसलिए यह सेगमेंट काफी अहम है.
ये भी पढ़ें: दमदार नतीजों के बाद HDFC Bank, ICICI Bank और Yes Bank में क्या करें? आज मिलेगा कमाई का मौका?
MCX पहले से ही क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और बिजली जैसे प्रोडक्ट्स में मजबूत मौजूदगी रखता है.
ऑपरेशनल तौर पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | 4.24 |
| 1 महीना | 19.42 |
| 1 साल | 154.57 |
| 3 साल | 893.20 |
| 5 साल | 882.10 |
| 10 साल | 1618.62 |
हां, इसकी संभावना जरूर है. क्योंकि कोल एक्सचेंज कंपनी की रेस में सिर्फ एमसीएक्स ही नहीं है बल्कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भी इस सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है. NSE भी करीब ₹100 करोड़ निवेश करने की योजना में है. एनएसई को भी अपनी कोल एक्सचेंज सहायक कंपनी नेशनल कोल एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है. इसमें NSE की हिस्सेदारी 60 फीसदी है और दूसरे शेयरधारकों का स्टेक 40% होगा.
यह कदम MCX के लिए स्ट्रैटेजिक ग्रोथ ड्राइवर बन सकता है.
हालांकि, नए बिजनेस में एग्जीक्यूशन और रेगुलेटरी अप्रूवल्स पर नजर रखना जरूरी होगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 MCX का शेयर फोकस में क्यों है?
SEBI से कोल एक्सचेंज में निवेश की मंजूरी मिली है.
Q2 कंपनी कितना निवेश करेगी?
करीब ₹100 करोड़ तक.
Q3 कोल एक्सचेंज क्या करेगा?
कोयले की खरीद-बिक्री के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म देगा.
Q4 क्या इससे कंपनी को फायदा होगा?
हां, लॉन्ग टर्म में ग्रोथ और रेवेन्यू बढ़ सकता है.
Q5 निवेशकों को क्या करना चाहिए?
स्टॉक पर नजर रखें और अपडेट्स ट्रैक करें.