&format=webp&quality=medium)
MCX: कमोडिटी मार्केट में ट्रेड करने वाले निवेशकों के लिए मंगलवार की सुबह ट्रेडिंग में बहुत दिक्कतें आईं. MCX (मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज) के प्लेटफॉर्म पर सुबह तकनीकी दिक्क्तों के चलते ट्रेडिंग शुरू ही नहीं हुई थी. MCX ने जानकारी दी कि दोपहर 1:25 से ट्रेडिंग शुरू होगी और इस टाइम से ही ट्रेडिंग शुरू हो पाई. सोना MCX पर करीब 2000 रुपये गिरकर 1,19,046 रुपये प्रति 10 ग्राम भाव पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 1,817 रुपये गिरकर 1,41,550 पर ट्रेड कर रही थी.
साइट पर सुबह से कोई अपडेट नहीं था. साइट पिछली क्लोजिंग के ही डेटा दिखा रही थी. जानकारी है कि मार्केट रेगुलेटर SEBI ने MCX से तकनीकी दिक्कत को लेकर जानकारी मांगी है कि आखिर ट्रेडिंग क्यों रुकी है. MCX का बाजार सुबह 9 बजे खुलता है, जहां अलग-अलग कमोडिटीज में ट्रेडिंग शुरू हो जाती है. लेकिन सुबह से ही किसी भी कमोडिटी पर कुछ अपडेट नहीं हो रहा था. सोने-चांदी के चार्ट पर भी कोई अपडेट नहीं आया था. इसी बीच कुछ ब्रोकिंग फर्म्स जैसे Angel One, Upstox ने अपने क्लाइंट्स को NSE पर कमोडिटी ट्रेडिंग की राय दी है.
इसके पहले जानकारी मिली थी कि सेबी MCX से एक्सचेंज पर ट्रेडिंग में रुकावट पर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगा सकता है. सेबी MCX से अगले 24 घंटे में इनीशियल रिपोर्ट सबमिट करने को कह सकता है.
पिछले 4 महीनों में MCX पर ट्रेडिंग हॉल्ट दूसरी बार हुआ है. इसके पहले जुलाई में भी ऐसा हुआ था. 23 जुलाई को घंटे से ज्यादा वक्त के बाद इसमें दोबारा ट्रेडिंग शुरू हो पाई थी. SFTP पर मार्जिन फाइल अपलोड नहीं होने के कारण देरी हो रही थी. बिलिंग होने में दिक्कतें आ रही थीं
कल के ट्रेडिंग सेशन में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का गोल्ड 86 रुपये की बढ़त के साथ 1,21,043 रुपये पर बंद हुआ था. इसने 1,32,294 रुपये का लाइफटाइम छुआ था. वहीं, सिल्वर 93 रुपये की तेजी के साथ 1,43,460 रुपये पर बंद हुआ था. इसने 1,70,415 रुपये का लाइफटाइम हाई छुआ था.
इस मौके पर एमसीएक्स का शेयर BSE पर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. सुबह 10:42 बजे शेयर 1.3% की गिरावट के साथ 9,180 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.