फेड मिनट्स से सोने-चांदी की कीमतों तक! टॉप 5 ट्रिगर्स जो इस हफ्ते शेयर बाजार को देंगे डायरेक्शन

Market Outlook: ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,700 का स्तर रजिस्टेंस की तरह काम कर सकता है, जबकि 25,300 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है. अगर निफ्टी 25,300 से नीचे जाता है तो गिरावट बढ़ सकती है और अगर 25,700 के ऊपर टिकने पर बाजार में तेजी लौट सकती है.
फेड मिनट्स से सोने-चांदी की कीमतों तक! टॉप 5 ट्रिगर्स जो इस हफ्ते शेयर बाजार को देंगे डायरेक्शन

FIIs ने इस महीने अब तक ₹1,374 करोड़ की बिकवाली की है.

Market Outlook: बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेज गिरावट देखी गई. कमजोर ग्लोबल संकेतों और AI का ग्लोबल इकोनॉमी पर संभावित असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण था. इस दौरान सेंसेक्स 1,048 अंक यानी 1.25% गिरकर 82,626.76 पर, तो निफ्टी 336 अंक यानी 1.30% गिरकर 25,471.10 पर बंद हुए. अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते आने वाले डोमेस्टिक और ग्लोबल संकतों पर रहेगी.

बाजार के लिए सपोर्ट लेवल

ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी के लिए 25,700 का स्तर रजिस्टेंस की तरह काम कर सकता है, जबकि 25,300 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है. अगर निफ्टी 25,300 से नीचे जाता है तो गिरावट बढ़ सकती है और अगर 25,700 के ऊपर टिकने पर बाजार में तेजी लौट सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- चार्ट पर ब्रेकआउट की तैयारी, ₹230 तक जा सकता है ये सरकारी शेयर

निवेशकों के लिए सलाह

एक्सपर्ट्स ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए निवेशकों को स्ट्रिक्ट स्टॉप लॉस के साथ एक सीमित दायरे में कारोबार की रणनीति बनाए रखनी चाहिए.

market triggers

इन फैक्टर्स पर नजर

अगले हफ्ते निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संकेत, IT सेक्टर की स्थिति, सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Price) और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां पर रहेगी. ये संकेत बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

शेयर बाजार के लिए टॉप 5 ट्रिगर्स

1. यूएस फेड मिनट्स पर फोकस

अगले हफ्ते 18 फरवरी को US फेडरल रिजर्व की हालिया नीति बैठक के मिनट्स जारी होंगे, जिन पर बाजार की खास नजर रहेगी. इसके अलावा अमेरिका की GDP के आंकड़े भी आने वाले हैं.

2. RBI MPC बैठक मिनट्स

भारत में 20 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक के मिनट्स जारी किए जाएंगे.

3. फोकस में रहेंगे आईटी स्टॉक्स

इस हफ्ते भारी बिकवाली के दबाव के बाद आईटी सेक्टर पर निवेशकों की विशेष नजर रहेगा. हफ्ते के दौरान निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 8% गिरा, जिससे यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया. TCS, इंफोसिस और विप्रो जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों पर काफी दबाव रहा.

निवेशकों को चिंता है कि जनरेटिव और एजेंटिक AI तकनीक पारंपरिक आउटसोर्सिंग सेवाओं की मांग कम कर सकती है, जिससे आईटी कंपनियों की भविष्य की कमाई प्रभावित हो सकती है.

Live TV

4. सोना-चांदी की कीमतें

इस बीच, ग्लोबल कमोडिटी बाजार पर भी नजर रहेगी. सोना और चांदी की कीमतों में पहले गिरावट आई थी, जिसके बाद अब वे स्थिर होती दिख रही हैं.

5. फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) की गतिविधियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. फरवरी में अब तक FII ज्यादातर दिनों में नेट खरीदार रहे हैं. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद निवेशकों का भरोसा कुछ बेहतर हुआ है. हालांकि, 13 फरवरी तक के डेटा से पता चलता है कि FIIs ने इस महीने अब तक ₹1,374 करोड़ का नेट इक्विटी आउटफ्लो दर्ज किया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6