सोमवार को बाजार में आएगा नया भूचाल या होगी रिकवरी? वीकेंड पर नोट कर लें तेजी वाले 3 शेयरों के नाम; और समझें मार्केट गुरु की स्ट्रैटेजी

Market Next Week: बाजार में यह गिरावट कई बड़े ट्रिगर्स का मिला-जुला असर था. महंगे कच्चे तेल, FIIs की बिकवाली, आईटी सेक्टर की भारी गिरावट और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव ने निवेशकों का मूड बिगाड़ दिया. ऐसे में अब सवाल यही है कि क्या सोमवार को और गिरावट आएगी या रिकवरी का मौका बन सकता है?
सोमवार को बाजार में आएगा नया भूचाल या होगी रिकवरी? वीकेंड पर नोट कर लें तेजी वाले 3 शेयरों के नाम; और समझें मार्केट गुरु की स्ट्रैटेजी

बाजार में ताबड़तोड़ बिकवाली के बीच जान लें सोमवार के लिए स्ट्रैटेजी. (फोटो: Zee Business)

Market Next Week: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कमजोरी दिखाई और हफ्ते का अंत भारी गिरावट के साथ किया. निफ्टी 24,000 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया, जबकि सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटकर बंद हुआ. निफ्टी एक हफ्ते में 10% टूटकर बंद हुआ है.

बाजार में यह गिरावट सिर्फ एक दिन की कमजोरी नहीं, बल्कि कई बड़े ट्रिगर्स का मिला-जुला असर था. महंगे कच्चे तेल, FIIs की बिकवाली, आईटी सेक्टर की भारी गिरावट और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव ने निवेशकों का मूड बिगाड़ दिया.

ऐसे में अब सवाल यही है कि क्या सोमवार को और गिरावट आएगी या रिकवरी का मौका बन सकता है? मार्केट गुरु अनिल सिंघवी और एक्सपर्ट्स ने अगले हफ्ते के लिए अहम रणनीति दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी जिंक कंपनी के दमदार नतीजे, मुनाफा ₹5000 करोड़ के पार; 550% डिविडेंड का ऐलान, रेयर अर्थ एलिमेंट पर है फोकस

शुक्रवार को बाजार का क्या रहा हाल?

शुक्रवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली.

इंडेक्सक्लोजिंगगिरावट
Sensex76,681-983 अंक
Nifty 5023,898-275 अंक
Bank Nifty56,090-215 अंक
Nifty Midcap 100578-0.96%
Smallcap Index153-0.87%

सेक्टोरल आधार पर भी कमजोरी साफ दिखी. सबसे ज्यादा दबाव IT शेयरों पर रहा और Nifty IT इंडेक्स 5% से ज्यादा टूट गया.

बाजार क्यों टूटा? जानिए 4 बड़ी वजहें

1. कच्चे तेल ने बढ़ाई टेंशन: ब्रेंट क्रूड $106-$110 के पास पहुंच गया. मिडिल ईस्ट तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता से बाजार घबराया.

2. FIIs की भारी बिकवाली: विदेशी निवेशकों ने करीब ₹8,828 करोड़ की बिकवाली की, जिसने लार्जकैप शेयरों पर दबाव बढ़ाया.

3. IT सेक्टर में कोहराम: Infosys और HCL Tech के कमजोर आउटलुक के बाद IT शेयरों में तेज गिरावट आई, जिससे पूरा इंडेक्स दबाव में रहा.

4. वीकेंड रिस्क फैक्टर: जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच ट्रेडर्स वीकेंड पर पोजिशन हल्की करते दिखे.

सोमवार के लिए क्या है बाजार की रणनीति?

अनिल सिंघवी के मुताबिक सोमवार का बाजार पूरी तरह 3 बड़े ट्रिगर्स पर निर्भर करेगा:

  • रिलायंस और Axis Bank के नतीजों के रिएक्शन पर नजर रहेगी, जो बड़ा मूव दिखा सकते हैं.
  • कच्चे तेल की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. अभी यही सबसे बड़ा फैक्टर बना हुआ है.
  • वीकेंड में जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम पर भी खास नजर रहेगी. ईरान और अमेरिका के बीच क्या होता है, बातचीत आगे बढ़ती है या नहीं, इसपर भी काफी कुछ निर्भर करेगा.

Watch Video:

निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम लेवल्स

इंडेक्ससपोर्टनीचे टूटा तो अगला स्तररेजिस्टेंस
Nifty23,800-23,85023,450-23,55024,000-24,175
Bank Nifty55,150-55,60053,700-54,15056,575-56,850

क्या समझें इन लेवल्स का?

अगर निफ्टी 23,850 के नीचे बंद होता है, तो बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड और कमजोर हो सकता है. वहीं रिकवरी आने पर 24,000-24,175 जोन में रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

सोमवार के लिए एक्सपर्ट्स के Stocks to BUY

1. VUBS India (Positional Pick): संदीप जैन ने इस स्टॉक को पोजीशनल कॉल के तौर पर चुना है.

2. JB Chemicals & Pharma (Long Term Pick): फार्मा सेक्टर का मजबूत स्टॉक, लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए पसंद.

3. Shree Lotus Developers (Intraday Pick): सोमवार के लिए इंट्राडे ट्रेडिंग कॉल श्री लोटल डेवलपर्स रहेगा.

Sandeep Jain Stocks to BUY

ऑप्शन ट्रेडर्स के लिए कॉल

शिवांगी सारदा ने ऑप्शन ट्रेडर्स के लिए ये दो कॉल दिए हैं:

स्टॉकस्ट्राइकटारगेटस्टॉप लॉस
Nestle1440 Call₹50₹26
United Spirits1400 Call₹70₹40

निवेशकों के लिए क्या सलाह?

अनिल सिंघवी का मानना है कि इस समय जल्दबाजी से बचना चाहिए.

  • वीकेंड पर ओवरनाइट पोजिशन कम रखें
  • सोमवार गैप-अप या गैप-डाउन दोनों संभव
  • नए ट्रेड तभी लें जब बाजार दिशा साफ करे
  • निवेशक 23,000 के नीचे अच्छे स्टॉक्स में खरीदारी का मौका देखें

निष्कर्ष

बाजार फिलहाल संवेदनशील मोड़ पर है. तीन दिन में करीब 800 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी अहम सपोर्ट जोन पर आ गया है. अगर सोमवार को कच्चा तेल नरम पड़ता है और रिलायंस/Axis Bank के नतीजों पर रिएक्शन अच्छे आते हैं तो राहत मिल सकती है. लेकिन अगर ग्लोबल तनाव बढ़ा, तो बाजार पर दबाव जारी रह सकता है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 सोमवार को बाजार की दिशा क्या तय करेगी?

कच्चे तेल की कीमतें, रिलायंस/Axis Bank के नतीजे और जियोपॉलिटिकल खबरें.

Q2 निफ्टी का सबसे अहम सपोर्ट क्या है?

23,800-23,850 का जोन.

Q3 अगर निफ्टी 23,850 के नीचे गया तो?

तब 23,450-23,550 की रेंज तक कमजोरी बढ़ सकती है.

Q4 क्या अभी खरीदारी करनी चाहिए?

एक्सपर्ट्स जल्दबाजी से बचने और बेहतर लेवल्स का इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं.

Q5 कौन से स्टॉक्स सोमवार को फोकस में रहेंगे?

Reliance, Axis Bank, VUBS India, JB Chemicals, Shree Lotus Developers.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6