&format=webp&quality=medium)
चीन की रियल एस्टेट कंपनी के संकंट को लेकर पॉजिटिव न्यूज़ आने से धारणा में सुधार रहा. (IANS)
शेयर बाजारों में गुरुवार को जोरदार तेजी आने के साथ बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (Market capitalization) 261.73 लाख करोड़ रुपये के अब तक के सर्वकालिक रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. पीटीआई की खबर के मुताबिक, चौतरफा लिवाली से 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 958.03 अंक यानी 1.63 प्रतिशत के उछाल के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 59,885.36 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,029.92 अंक की बढ़त के साथ 59,957.25 अंक के लेवल तक पहुंच गया था.
अमेरिका फेडरल रिजर्व प्रमुख के बयान का असर
खबर के मुताबिक, शेयर बाजार में तेजी के साथ बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,16,778.1 करोड़ रुपये बढ़कर 2,61,73,374.32 करोड़ रुपये की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया. सेंट्रम ब्रोकिंग के इक्विटी सलाहकार प्रमुख देवंग मेहता ने कहा कि अमेरिका फेडरल रिजर्व प्रमुख के बयान को बाजार ने बेहतर रुख में लिया. केन्द्रीय बैंक ने कहा कि वह बॉन्ड खरीद कार्यक्रम में बदलाव के बारे में नवंबर में घोषणा कर सकता है.
इन वजहों से आई मजबूती
चीन की रियल एस्टेट कंपनी के संकंट को लेकर पॉजिटिव न्यूज़ आने से धारणा में सुधार रहा. इससे स्थानीय स्तर पर धारणा में सुधार आया. इसके साथ ही देश में कोविड- 19 के मामलों में कमी आने और मजबूत टीकाकरण कार्यक्रम का भी निवेशकों पर अनुकूल असर रहा.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल शामिल हैं.