Market Cap: बाजार में रैली से सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों की चांदी, ₹3.06 लाख करोड़ का हुआ फायदा

Market Cap: बाजार में रैली से सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 3,06,243.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.
Market Cap: बाजार में रैली से सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों की चांदी, ₹3.06 लाख करोड़ का हुआ फायदा

Market Cap: बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,076.6 अंक या 4.16% चढ़ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 953.2 अंक या 4.25% बढ़ा. बाजार में रैली से सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप (Market Cap) में बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 3,06,243.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक फायदे आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को हुआ.

ICICI Bank टॉप गेनर

समीक्षाधीन हफ्ते में ICICI Bank का मार्केट कैप 64,426.27 करोड़ रुपये बढ़कर 9,47,628.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. हफ्ते के दौरान सबसे ज्यादा फायदा आईसीआईसीआई बैंक को ही हुआ. भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का बाजार मूल्यांकन 53,286.17 करोड़ रुपये बढ़कर 9,84,354.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की बाजार हैसियत 49,105.12 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 13,54,275.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- मोतीलाल ओसवाल के 5 दमदार स्टॉक्स, 1 साल के लिए BUY की रेटिंग

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 39,311.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,27,339.74 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का 30,953.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,52,846.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मूल्यांकन 24,259.28 करोड़ रुपये बढ़कर 12,95,058.25 करोड़ रुपये हो गया. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाजार हैसियत 22,534.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,72,023.89 करोड़ रुपये रही. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मूल्यांकन 16,823.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,28,058.89 करोड़ रुपये हो गया. इन्फोसिस (Infosys) ने हफ्ते के दौरान 5,543.9 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 6,61,364.38 करोड़ रुपये हो गया.

ITC टॉप लूजर

इस रुख के उलट आईटीसी (ITC) का मार्केट कैप 7,570.64 करोड़ रुपये घटकर 5,07,796.04 करोड़ रुपये पर आ गया.

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा.

(इनपुट- भाषा)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6