&format=webp&quality=medium)
टाटा ग्रुप के स्टॉक Tata Motors पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं. उन्होंने नतीजों के बाद नया टारगेट दिया है. (reuters)
Tata Group Stock: Tata Motors के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद आज तेजी देखने को मिली है. इंट्राडे में कंपनी का स्टॉक मजबूत होकर 510 रुपये पर पहुंच गया. जबकि सोमवार को शेयर 485 रुपये पर बंद हुआ था. Tata Motors के लिए सितंबर तिमाही के नतीजे बेहद खराब रहे हैं. कंपनी का घाटा सालाना आधार पर करीब 15 गुना बढ़कर 4415.54 करोड़ रुपये रहा है. खर्च बढ़ने और चिप शॉर्टेज के चलते ब्रिटिश यूनिट JLR की बिक्री घटने से कंपनी के नतीजे खराब रहे. हालांकि ब्रोकरेज हाउस क कहना है कि कंपनी का इंडिया बिजनेस मजबूत रहा है. JLR के लिए भी आर्डरबुक मजबूत हैं. ऐसे में अगली कुछ तिमाही में Tata Motors के बिजनेस में जोरदार रिकवरी देखने को मिल सकती है. इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल मार्केट पर फोकस करने का भी फायदा मिलेगा.
ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने Tata Motors के शेयर में निवेश की सलाह दी है. शेयर के लिए ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट बढ़ाकर 661 रुपये कर दिया है. पहले ब्रोकरेज ने 646 रुपये का टारगेट दिया था. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Tata Motors का डोमेस्टिक मार्केट में प्रदर्शन बेहतर हो रहा है. डोमेस्टिक मार्केट में प्राइवेट व्हीकल बिजनेस, कमर्शियल व्हीकल में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ रहा है. कंपनी का फोकस इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल सेग्मेंट पर बढ़ रहा है. इसका फायदा आगे मिलेगा.
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने भी Tata Motors में निवेश की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस ने शेयर के लिए 625 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि डिमांड में रिकवरी है, कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ रहा है, वहीं मार्जिन बेहतर हो रहा है. इन सारे फैक्टर्स से कंपनी के इंडिया बिजनेस में और मजबूती आएगी. कंपनी के पास डिमांड बढ़ रही है और आर्डरबुक भी मजबूत हुआ है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर 23 फीसदी घटा है. हालांकि ऐसा चिप शार्टेज की कमी के चलते हुआ है और यह अनुमान के मुताबिक रहा है. चिप शॉर्टेज की वजह से कंपनी का JLR बिजनेस प्रभावित हुआ है.
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने Tata Motors में निवेश की सलाह देते हुए टारगेट 565 रुपये दिया है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि सितंबर तिमाही में सप्लाई साइड से इश्यू रहा है. हालांकि 2QFY22 के लो से आगे तेज रिकवरी की उम्मीद है. कंपनी में ग्रोथ के पीछे 3 बड़ी वजह है, जिसमें मैक्रो रिकवरी, कंपनी स्पेसिफिक वॉल्यूम/मार्जिन ड्राइवर्स और FCF में इंप्रूवमेंट के साथ JLR और इंडिया बिजनेस में लीवरेज.
ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल ने भी शेयर में निवेश की सलाह दी है और लक्ष्य 550 रुपये दिया है. ब्रोकरजे के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ नए लॉन्च होने वाले हैं, चिप की कमी का इश्यू भी आगे सॉल्व होगा. JLR के लिए आर्डर बुक मजबूत है. फिलहाल सितंबर तिमाही में ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि सेमी कंडक्टर की कमी के चलते कंपनी का प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है. वहीं कमोडिटी की बढ़ रही कीमतें भी रिस्क फैक्टर दिख रहा है.
(Disclaimer: यहां शेयर में निवेश को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह जी बिजनेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें