&format=webp&quality=medium)
Stock Markets Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ईरान-इजरायल और अमेरिका के युद्ध ने दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स को झकझोर दिया है. कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. आज शेयर बाजार में भारी भरकम बिकवाली दर्ज हुई और सेंसेक्स-निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. हां, हमने बेंचमार्क इंडेक्सेस पर दिन के निचले स्तरों से जरूर रिकवरी देखी.
ब्रेंट क्रूड 119 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जो जून 2022 के बाद पहली बार हुआ है. तेल की इस तेजी का असर एशियाई बाजारों से लेकर अमेरिकी फ्यूचर्स और भारतीय बाजार के संकेतों तक साफ दिखा. सोमवार सुबह GIFT निफ्टी में करीब 800 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली. भारतीय शेयर बाजार भी करीब 3% तक की गिरावट लेकर खुले. सेंसेक्स 2200 अंक तो निफ्टी 700 अंक तक गिर गया था. बैंक निफ्टी में भी 2100 अंकों की गिरावट थी.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल उत्पादन में कटौती की खबरों ने कच्चे तेल की कीमतों को तेजी से ऊपर धकेल दिया है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल की आवाजाही प्रभावित होने के बाद कुवैत ने उत्पादन में भारी कटौती की है. इसके अलावा UAE और इराक ने भी कच्चे तेल का उत्पादन घटाया है. सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच ब्रेंट क्रूड में लगभग 20 फीसदी की जोरदार उछाल आई और यह 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. कतर के ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर युद्ध जल्द नहीं रुका तो क्रूड की कीमतें 150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं.
तेल की कीमतों में तेज उछाल और भू-राजनीतिक तनाव के कारण एशियाई बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों में 7 से 8 फीसदी तक की तेज गिरावट दर्ज की गई. वहीं GIFT निफ्टी करीब 800 अंक टूटकर 23,800 के नीचे फिसल गया, जिससे भारतीय बाजार में भी भारी दबाव के संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजारों के फ्यूचर्स भी दबाव में हैं और डाओ फ्यूचर्स में करीब 900 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है.
09 Mar 2026, 3:49 PM (IST)
ऑटो शेयरों में गिरावट
Tata Motors PV
Eicher Motors
Maruti Suz
M&M
Nifty 50 losers
Ultra tech Cem
SBi
Tata Steel
Adani Ports
Nifty 50 gainers
Wipro
RIL
Apollo Hosp
Sun Pharma
क्रूड में उबाल
MRPL
HPCL
Chennai Petro
Gujarat Gas
Top Losers
PG Electroplast
Rain Ind
Sapphire foods
Tejas network
Top Gainers
Emcure Pharma
Chemplast Sanmar
Neogen Chem
Renuka Sugar
09 Mar 2026, 3:47 PM (IST)
निफ्टी 50 Wipro, Reliance, Apollo Hospital, Infosys, HCL Tech, Sun Pharma, Cipla, Tech Mahindra तेजी के साथ बंद हुए. वहीं, TMPV, Ultratech Cement, Maruti, Eicher Motors, M&M,Bajaj Auto, Tata Steel, SBI आज के टॉप लूजर्स थे.
09 Mar 2026, 3:42 PM (IST)

09 Mar 2026, 3:40 PM (IST)
दिनभर भारी बिकवाली के बाद आखिरी घंटों में बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई. हालांकि, बाजार फिर भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 1352 अंक नीचे 77,566 पर बंद हुआ. निफ्टी 422 अंक नीचे 24,028 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 1,763 अंक नीचे 56,019 पर बंद हुआ.
09 Mar 2026, 2:01 PM (IST)
09 Mar 2026, 1:26 PM (IST)
क्रूड की गिरावट पर कितना भरोसा?
- इंट्राडे में क्रूड ने बनाया $119.46 का High
- इंट्राडे में ऊपर से क्रूड $101.38 तक गिरा
- फाइनेंशियल टाइम्स की खबर से क्रूड में आई गिरावट
- G-7 देशों के वित्त मंत्री कर रहे हैं विचार
- इमरजेंसी रिजर्व ऑयल से तेल जारी करने की संभावना
- युद्ध के हालात में खबरों के दम पर क्रूड रहेगा Volatile
- भारत के विदेश मंत्री ने कहा, जहां से मिलेगा सस्ता तेल वहीं से खरीदेंगे
बाजार में गिरावट रुकने के संकेत?
- निचले स्तरों से आई हल्की रिकवरी
- रिकवरी की तीन बड़ी वजह
- पहला, बाजार का कनेक्शन सीधा कच्चे तेल के साथ
- कच्चे तेल में गिरावट आते ही मार्केट की गिरावट रुकी
- दूसरा, डाओ फ्यूचर्स की रिकवरी से भी मिला सपोर्ट
- तीसरा, नीचे खुलने के बाद MTM loss और मार्जिन कॉल्स का असर भी खत्म
अब कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 23600-23800, बैंक निफ्टी 55150-55300 सपोर्ट रेंज
- निफ्टी 24000-24150, बैंक निफ्टी 55950-56250 ऊपरी रेंज
अब क्या स्ट्रैटेजी रखें?
- ट्रेडर्स अभी भी इंट्राडे और ओवरनाइट पोजीशन रखें कम से कम
- मार्केट रहेंगे बेहद Volatile
- ट्रेडर्स रिकवरी में फंसी हुई पोजीशन करें हल्की
क्या IT सेक्टर बचाएगा बाजार को?
- डॉलर इंडेक्स की मजबूती से IT शेयरों को सहारा
- रुपए की कमजोरी से भी IT सेक्टर को थोड़ा फायदा
- गिरने में सबसे पहले और आगे था IT सेक्टर
- गिरावट के बाद वैल्युएशंस ठीक-ठाक
- इसलिए कम रिस्क के सेक्टर में आई रिकवरी
रेट सेंसिटिव शेयर इतने कमजोर क्यों?
- कच्चे तेल की तेजी का इनडायरेक्ट असर
- महंगा क्रूड से बढ़ेगी महंगाई
- महंगाई बढ़ना रेट सेंसिटिव सेक्टर के लिए निगेटिव
- साथ ही महंगे क्रूड से डिमांड और GDP ग्रोथ घटेगी
- इसलिए बैंक, ऑटो, रियल एस्टेट शेयर आज कमजोर
- वैसे भी ऐसे बाजार में मजबूत सेक्टर ही आखिर में गिरते हैं
STOCK IN ACTION
Sun Pharma:
- कम रिस्क वाले फार्मा शेयरों में आई निचले स्तरों से रिकवरी
Reliance:
- बाजार की गिरावट में भी मजबूत शेयर
- रिकवरी के हल्के संकेत
MCX:
- एक्सेंज शेयरों में आई निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी
09 Mar 2026, 1:19 PM (IST)
PG Electroplast में गिरावट क्यों?
गैस सप्लायर ने गैस एलोकेशन में कटौती की
गैस सप्लायर के पास गैस की भारी कमी
युद्ध के चलते जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध से गैस सप्लाई प्रभावित
सप्लायर ने 9 मार्च से LPG की सप्लाई सीमित की
कंपनी गैस सप्लाई की कटौती का आकलन कर रही
उत्पादन के लिए दूसरे सप्लायर की तलाश
बाकी कंज्यूमर शेयर भी टूटे
गैस से जुड़े इंजेक्शन मोल्डिंग का इस्तेमाल करती है कंपनियां
AC, वॉशिंग मशीन के प्लास्टिक कंपोनेंट्स बनाने में इस्तेमाल
कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर टूटे
PG electroplast
Amber
IFB Ind
Whirlpool
Blue Star
Voltas
09 Mar 2026, 12:51 PM (IST)
लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का 1st ईयर प्रीमियम 18.1% बढ़कर ₹35,417 Cr
निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का 1st ईयर प्रीमियम 11.6% बढ़कर ₹16,150 Cr
ICICI Pru: फरवरी में 1st ईयर प्रीमियम 15.7% बढ़कर ₹2148 Cr (YoY)
SBI Life: 1st ईयर प्रीमियम 28.6% बढ़कर ₹2797 Cr (YoY)
HDFC Life: 1st ईयर प्रीमियम 2.6% गिरकर ₹3130 Cr (YoY)
LIC: 1st ईयर प्रीमियम 24.2% बढ़कर ₹19,267 Cr (YoY)
09 Mar 2026, 11:23 AM (IST)
India VIX:
20% चढ़ा, 1 साल के हाई पर
Nifty:
24,000 के नीचे फिसला, 10 महीनों के लो पर
Option Chain:
सबसे ज़्यादा Call Writing @ 24,000 पर
सबसे ज़्यादा Put Buying @ 23,800 पर
Nifty Bank:
5 महीने के निचले स्तर पर, 200-DMA के नीचे फिसला
Index Futures: 9-10% शॉर्ट बिल्डअप
HDFC BANK:
Nifty Bank में गिरावट में सबसे ज़्यादा योगदान, 1 साल के लो पर
09 Mar 2026, 10:17 AM (IST)
09 Mar 2026, 9:55 (IST)
Middle east में तनाव बढ़ने के बावजूद बाल्टिक ड्राई इंडेक्स में गिरावट
पिछले 3 दिनों में 10% लुढ़का बाल्टिक ड्राई इंडेक्स
Baltic dry Index Dry Bulk Commodities के transportaion कॉस्ट बताता है
coal, iron ore और grains जैसे कमोडिटी ट्रांसपोर्ट करने का कॉस्ट
युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही कम
ईरान ने कहा स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज सिर्फ USA, Israel, Europe और उनके Western allies के लिए बंद
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज मध्य-पूर्व का एक बेहद अहम समुद्री रास्ता
Persian Gulf को Gulf of Oman, Arabian Sea से जोड़ता है
माना जा रहा था कि शिपिंग कंपनियों के लिए फायदा होगा
फ्रेट रेट्स बढ़ेंगे, लेकिन इन बयान के बाद बाल्टिक ड्राई इंडेक्स में गिरावट
09 Mar 2026, 9:51 (IST)
09 Mar 2026, 9:46 (IST)
09 Mar 2026, 9:41 (IST)
निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा गिरावट Indigo में 7.5% की हो रही थी. SBI, Shriram Fin, TMPV, LT, Jio Fin, Asian Paint, Tata Steel, Maruti, Adani Enterprises भी 4-5% तक गिरे हुए थे. अकेला Coal India 0.6% की तेजी के साथ निफ्टी का गेनर था. सेंसेक्स के सारे 30 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.

09 Mar 2026, 9:37 (IST)
OMCs
क्रूड में उबाल से मार्केटिंग मार्जिन में गिरावट
कच्चे तेल मे बढ़त से इन्वेंट्री गेन का भी फायदा
पेंट, एविएशन
कच्चे माल की लागत में क्रूड का 40% योगदान
पेंट कंपनियों के लिए कच्चे तेल में हर $10 की बढ़त से ग्रॉस मार्जिन में 50-60 bps और EBITDA में 20-30bps की गिरावट
लुब्रिकेंट
कच्चे माल की लागत में क्रूड का 50% योगदान
टायर
सिंथेटिक रबड़, कॉर्बन ब्लैक, केमिकल के दाम निर्भर
कच्चे माल की लागत में क्रूड का 40% योगदान
कच्चे तेल में हर $10 की बढ़त से मार्जिन में 110 bps की गिरावट
सीमेंट
कच्चे तेल पर 40-50% लागत निर्भर
स्पेशियलिटी केमिकल
फ़र्टिलाइज़र उत्पादों के लिए पेट्रोलियम एक प्रमुख फीडस्टॉक
कच्चे तेल में बढ़त से लगत बढ़ेगी, मार्जिन घटेगा
ONGC और Oil India पर पॉजिटिव असर
$5/bbl बढ़ने से ONGC, Oil India के EPS पर 7-12% असर
09 Mar 2026, 9:37 (IST)
सुबह 09:32 पर निफ्टी करीब 700 अंक लुढ़ककर 23,764 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी में 2288 अंकों की गिरावट थी और ये 55,480 पर था. सेंसेक्स इस दौरान 2320 अंक गिरकर 76,598 पर आ गया था.
India VIX में 21% का तेज उछाल था और ये 24.04 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी ऑटो 4%, निफ्टी पीएसयू बैंक 5%, निफ्टी फाइनेंशियल 3.7, प्राइवेट बैंक 3.5%, निफ्टी मेटल 3%, मीडिया 3.4%, रियल्टी 2.6%, FMCG 2% गिरे हुए थे.
09 Mar 2026, 9:19 (IST)
ग्लोबल तनाव के बीच बाजार भारी-भरकम बिकवाली के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 2,000 अंक तो निफ्टी 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट देख रहा था. बैंक निफ्टी भी 2150 के आसपास गिरकर ट्रेड कर रहा था.
09 Mar 2026, 9:19 (IST)
भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब 9,459 करोड़ रुपए की भारी बिकवाली की. यह लगातार छठा दिन है जब विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे हैं. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार को कुछ सहारा दिया और उन्होंने लगातार आठवें दिन करीब 6,972 करोड़ रुपए की खरीदारी की.
09 Mar 2026, 9:19 (IST)
इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इजरायल ने तेहरान के एक तेल डिपो को निशाना बनाया है. वहीं ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले को लेकर खेद जताया है. ईरान का कहना है कि अगर उसके खिलाफ खाड़ी देशों की जमीन का इस्तेमाल किया गया तो ही वह जवाबी कार्रवाई करेगा
09 Mar 2026, 9:19 (IST)
इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख दिखाया है. ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान से बिना शर्त सरेंडर चाहते हैं और जरूरत पड़ने पर जमीनी हमला करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने साफ किया कि फिलहाल ईरान के साथ किसी समझौते के मूड में नहीं हैं. ट्रंप का कहना है कि दुनिया की सुरक्षा और शांति के लिए यह बहुत छोटी कीमत है.
09 Mar 2026, 9:19 (IST)
भू-राजनीतिक तनाव के चलते घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया. चांदी करीब 6,100 रुपए उछलकर 2,68,300 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई. वहीं सोना करीब 2,000 रुपए की तेजी के साथ 1,61,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर बंद हुआ. हालांकि सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है.
09 Mar 2026, 9:19 (IST)
वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. इसी का असर डॉलर पर भी देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स तीन महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचकर 99.50 के ऊपर निकल गया. शुक्रवार को हल्की कमजोरी के बाद सोमवार सुबह इसमें फिर मजबूती देखने को मिली.
09 Mar 2026, 9:18 (IST)
कच्चे तेल में तेजी और बढ़ते वैश्विक तनाव का असर अमेरिकी शेयर बाजारों पर भी दिखा. शुक्रवार को कारोबार के दौरान डाओ जोंस में करीब 500 अंकों की रिकवरी देखने को मिली थी, लेकिन अंत में यह करीब 450 अंक गिरकर बंद हुआ. वहीं नैस्डैक में भी लगभग 350 अंकों की तेज गिरावट दर्ज की गई. बढ़ती अनिश्चितता और महंगे तेल को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है