Latent View Analytics का स्टॉक नए हाई पर, 2 दिन में पैसा हुआ 3 गुना, निवेशकों को क्या करना चाहिए

Latent View Analytics का स्टॉक्स आज लिस्टिंग के दूसरे दिन नए हाई पर पहुंच गया है. आज के कारोबार में कंपनी का शेयर कल के बंद भाव से 20 फीसदी मजबूत होकर 586 रुपये पर पहुंच गया है.
Latent View Analytics का स्टॉक नए हाई पर, 2 दिन में पैसा हुआ 3 गुना, निवेशकों को क्या करना चाहिए

Latent View डाटा एनालिटिक्स कंपनी है, जिसकी बाजार में जबरदस्त डिमांड है. (image: pixabay)

Latent View Analytics Stock Price: डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी लैटेंट व्यू एनालिटिक्स (Latent View Analytics) का स्टॉक्स आज लिस्टिंग के दूसरे दिन नए हाई पर पहुंच गया है. आज के कारोबार में कंपनी का शेयर कल के बंद भाव से 20 फीसदी मजबूत होकर 586 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं यह इश्यू प्राइस 197 रुपये के मुकाबले 197 फीसदी बढ़त पर ट्रेड कर रहा है. कल यह शेयर इश्यू प्राइस से 148 फीसदी बढ़त के साथ 489 रुपये पर बंद हुआ था. फिलहाल 2 दिन में निवेशकों का पैसा करीब 3 गुना बढ़ गया है. सवाल उठता है कि जिनके पास कंपनी के शेयर हैं, क्या उन्हें मुनाफा वसूली कर लेनी चाहिए. या अबतक नहीं निवेश किया है तो आगे का आउटलुक करते हुए खरीदारी करनी चाहिए.

फंडामेंटल मजबूत, दमदार ग्रोथ की उम्मीद

Tradingo के फाउंडर पार्थ न्याती का कहना है कि Latent View Analytics के शेयर में अच्छी खासी तेजी आ चुकी है. इसलिए अगर नए निवेशक हैं तो अभी इसमें गिरावट का इंतजार करें. वहीं लंबी अवधि के निवेशक इसे आगे होल्ड कर सकते हैं. शॉर्ट टर्म इन्वेसटर्स स्टॉप लॉस लगाकर चलें. उनका कहना है कि यह अपने तरह की लिस्ट होने वाली पहली कंपनी है. इसलिए इस कंपनी की किसी से तुलना नहीं की जा सकती है. वहीं अपने आप में पहली लिस्टिंग कंपनी होने का फायदा इसे मिलेगा. कंपनी के साथ एडवांटेज यह है कि मैनेजमेंट मजबूत है और उनका ग्रोथ पर फोकस है. कंपनी का मार्जिन बढ़ रहा है और फंडामेंटल भी मजबूत हैं. हालांकि रिस्क फैक्टर यह है कि पिछले 3 साल में रेवेन्यू ग्रोथ म्यूटेड रही है. हालांकि यह इंडस्ट्री अगले 3 साल में 15-20% CAGR ग्रोथ दिखा सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्वालिटी गवर्नेस पॉलिसी

Swastika Investmart Ltd के रिसर्च हेड संतोष मीना का कहना है कि Latent View ने आईपीओ मार्केट में एक नई उम्मीद जगाई है. यह डाटा एनालिटिक्स कंपनी है और इसकी जबरदस्त डिमांड है. डाटा एनालिटिक्स इंडस्ट्री अगले 3 साल में 18-20% CAGR से ग्रोथ कर सकती है. मजबूत पक्ष यह है कि कंपनी अपने तरह की पहली लिस्टेड कंपनी है, इससे यहां इस क्षेत्र में विकल्प नहीं है. कंपनी का मैनेजमेंट अनुभवी है और कंपनी के पास क्वालिटी गवर्नेस पॉलिसी है. कंपनी का क्लाइंट बेस मजबूत है. हालांकि रिस्क फैक्टर यह है कि कंपनी का ज्यादातर रेवेन्यू करीब 55 फीसदी इसके 5 क्लाइंट से ही आता है. हालांकि ओवरआल आउटलुक बुलिश है. लंबी अवधि के निवेशकों को इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में बनाए रखना चाहिए. नए निवेशकों के लिए लिस्टिंग के बाद वैल्युएशन ज्यादा है. शॉर्ट टर्म इन्वेसटर्स स्टॉप लॉस लगाकर चलें.

दमदार रही थी लिस्टिंग

मंगलवार को Latent View की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई थी. कंपनी ने आईपीओ (IPO) के लिए इश्यू प्राइस 197 रुपये रखा था, जबकि सह 169 फीसदी के प्रीमियम के साथ 530 रुपये पर लिस्ट हुआ. वहीं कारोबार के अंत में यह इश्यू प्राइस से 148 फीसदी बढ़त के साथ के 489 रुपये पर बंद हुआ. आज की बात करें तो शेयर 586 रुपये के भाव पर पहुंच गया है. यह इश्यू प्राइस से 197 फीसदी ज्यादा है.

(Disclaimer: यहां शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह जी बिजनेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6