500 रु मंथली निवेश से होगी मोटी कमाई, 8 सितंबर को खुलेगी Kotak Mutual Fund की नई स्कीम; जानें डिटेल

निवेश के लिए किसी नए विकल्प की तलाश में हैं तो आपके पास बेहतर मौका है. 8 सितंबर को Kotak Mutual Fund की नई स्कीम Kotak Multicap Fund निवेश के लिए खुल जाएगी. Kotak Multicap Fund उन निवेशकों के लिए बेहतर स्कीम है, जिनका उद्देश्य लंबी अवधि के लिए निवेश का है.
500 रु मंथली निवेश से होगी मोटी कमाई, 8 सितंबर को खुलेगी Kotak Mutual Fund की नई स्कीम; जानें डिटेल

Kotak Multicap Fund उन निवेशकों के लिए बेहतर स्कीम है, जिनका उद्देश्य लंबी अवधि के लिए निवेश का है. (reuters)

Kotak Multicap Fund: लंबी अवधि के लिए निवेश का टारगेट है तो आपके पास पैसे लगाने का बेहतरीन मौका है. देश की लीडिंग एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल Kotak Mutual Fund 8 सितंबर को अपनी नई स्कीम Kotak Multicap Fund लॉन्च कर रहा है. यह एक ओपेन एंडेड स्कीम है, जिसमें आपका पैसा लार्जकैप, मिडकैप और स्मालकैप कंपनियों के शेयरों में लगाया जाएगा. इस स्कीम को फंड हाउस ने खास नाम ‘Power of All in One’ दिया है. इस न्यू फंड आफर (NFO) में स्टेबिलिटी और ग्रोथ दोनों का ध्यान रखा गया है.

कम से कम कितना निवेश जरूरी

Kotak Multicap Fund फंड में एक मुश्त और SIP करने दोनों की सुविधा होगी. अगर इस फंड में आपको एक मुश्त पैसे लगाने हैं तो मिनिमम निवेश 5000 रुपये का होगा. इसके बाद 1 के मल्टीपल में आप कितना भी निवेश कर सकते हैं. वहीं अगर SIP करनी है तो यह कम से कम 500 रुपये मंथली होगी. SIP के लिए कम से कम 10 इंस्टालमेंट में पैसा जमा करना जरूरी होगा.

किनके लिए बेहतर है स्कीम

Kotak Multicap Fund उन निवेशकों के लिए बेहर स्कीम है, जिनका लक्ष्य लंबी अवधि का है. लंबी अवधि के लक्ष्य जैसे बच्चों के हायर एजुकेशन, रिटायरमेंट या घर खरीदने के लिए फंड जुटाना है तो यह स्कीम बेहतर साबित हो सकती है. यह स्कीम अलग अलग मार्केट कैप वाली इक्विटी और इक्विटीर रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट में पैसे लगाएगी. Nifty 500 Multicap 50:25:25 Total Returns Index इस स्कीम के लिए बेंचमार्क है.

डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का फायदा

इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पोर्टफोलियो लार्जकैप, मिडकैप और स्मालकैप से डाइवर्सिफाइड हो जाएगा. इसमें 25 फीसदी अलोकेशन लार्जकैप में, 25 फीसदी मिडकैप में और 25 फीसदी स्मालकैप में होगा. वहीं 25 फीसदी डायनमिक अलोकेशन होगा. इससे लार्जकैप की स्टेबिलिटी और मिडकैप की ग्रोथ के अलावा स्मालकैप की भी ग्रोथ का फायदा मिलेगा.

क्या है NFO

जब भी कोई एसेट मैनेजमेंट कंपनी कोई नया फंड लॉन्च करती है तो यह सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही खुला होता है. फंड पोर्टफोलियो के लिए शेयर खरीदना इसका मकसद होता है और इसलिए इसके जरिये पैसा जुटाया जाता है. एक तरह से एक नए फंड की शुरुआत करने के लिए पैसा जुटाया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया को न्यू फंड ऑफर कहा जाता है. यह आईपीओ जैसा होता है, लेकिन आईपीओ नहीं होता.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6