&format=webp&quality=medium)
Stock Market Holiday: 1 मई को बाजार में छुट्टी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Is Market Open Today: अगर आप 1 मई को ट्रेडिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार, 1 मई 2026 को बंद रहेंगे. महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) और लेबर डे (Labour Day/May Day) के मौके पर देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंज- National Stock Exchange of India और Bombay Stock Exchange में कारोबार नहीं होगा.
यह अप्रैल-मई महीने का दूसरा मार्केट हॉलिडे है. इससे पहले 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहा था. आगे मई में एक और छुट्टी पड़ने वाली है.
1 मई को इक्विटी मार्केट के साथ-साथ कई अन्य सेगमेंट्स में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी. इनमें शामिल हैं:
| बंद रहने वाले सेगमेंट | स्थिति |
| Equity Segment | बंद |
| Equity Derivatives | बंद |
| Currency Derivatives | बंद |
| Securities Lending & Borrowing (SLB) | बंद |
| Electronic Gold Receipts (EGR) | बंद |
इसके अलावा National Commodity & Derivatives Exchange Limited भी पूरे दिन बंद रहेगा.
ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: मई की पहली सुबह महंगाई का 'हंटर', ₹993 महंगा हुआ गैस सिलेंडर; पेट्रोल-डीजल के मामले में राहत
कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए राहत की बात यह है कि Multi Commodity Exchange of India पूरी तरह बंद नहीं रहेगा.
| MCX Session | स्थिति |
| Morning Session (9 AM – 5 PM) | बंद |
| Evening Session (5 PM – 11:30/11:55 PM) | खुला |
यानी MCX में केवल शाम के सत्र में ट्रेडिंग होगी.
1 मई को दो प्रमुख अवसरों के कारण छुट्टी रहती है:
महाराष्ट्र दिवस: यह दिन 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है.
लेबर डे/मजदूर दिवस: इसे अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी कहा जाता है. यह दुनियाभर के श्रमिकों और मजदूर आंदोलनों के सम्मान में मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें: SEBI का 'फास्ट-ट्रैक' एक्शन: AIF के लिए बदले नियम, अब बिना मंजूरी के 30 दिन में लॉन्च हो सकेगी स्कीम
बैंक छुट्टी राज्यवार लागू होती है, इसलिए हर जगह स्थिति एक जैसी नहीं होगी.
हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी:
मई महीने में 1 मई के बाद एक और ट्रेडिंग हॉलिडे है. 28 मई, 2026 (गुरुवार) को बकरीद के चलते बाजार में छुट्टी रहेगी. इस दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा और MCX में आंशिक छुट्टी रहेगी.
| तारीख | छुट्टी |
| 26 जून | मुहर्रम |
| 14 सितंबर | गणेश चतुर्थी |
| 2 अक्टूबर | गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर | दशहरा |
| 10 नवंबर | दिवाली-बलिप्रतिपदा |
| 24 नवंबर | गुरु नानक जयंती |
| 25 दिसंबर | क्रिसमस |
लंबे वीकेंड के कारण बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है, खासकर जब बीच में कोई बड़ा ग्लोबल या घरेलू इवेंट हो. ऐसे में ट्रेडर्स को पोजिशन मैनेजमेंट और गैप-अप/गैप-डाउन रिस्क का ध्यान रखना चाहिए.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या 1 मई 2026 को NSE और BSE खुले रहेंगे?
नहीं, महाराष्ट्र दिवस और लेबर डे के कारण दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे.
Q2 क्या 1 मई को MCX में ट्रेडिंग होगी?
हाँ, लेकिन केवल शाम के सत्र में. मॉर्निंग सेशन बंद रहेगा.
Q3 क्या बैंक भी 1 मई को बंद रहेंगे?
कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन कुछ राज्यों में खुले रह सकते हैं.
Q4 क्या UPI और ATM काम करेंगे?
हाँ, UPI, ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सामान्य रूप से काम करेंगे.
Q5 मई 2026 में अगली मार्केट छुट्टी कब है?
अगली छुट्टी 28 मई 2026 को बकरीद के अवसर पर होगी.