&format=webp&quality=medium)
मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि IRCTC का IPO 550 और 600 रुपये की रेंज में लिस्टिड हो सकता है.
IRCTC का आईपीओ (IRCTC IPO) आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग होने जा रहा है. माना जा रहा है कि पहले दिन ही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के शेयर का भाव दोगुना हो सकता है. IRCTC का शेयर आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में लिस्टिड हो जाएगा. कंपनी ने हाल ही में अपना आईपीओ पेश किया था. IRCTC ने इन शेयर की बिक्री से 645 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा था.
मार्केट एक्सपर्ट मान रहे हैं कि जिस तरह से लोगों को आईआरसीटीसी के आईपीओ में रुझान देखने को मिला है, उस हिसाब से लिस्टिंग के पहले दिन ही इसका स्टॉक दोगुना हो सकता है. कुछ एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह स्टॉक 70 फीसदी ऊंचा जा सकता है.
आईआरसीटीसी का आईपीओ (IRCTC IPO) 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच खुला था. इसे निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया था. इसे 112 गुना तक अभिदान मिला था. आईआरसीटीसी ने बिक्री के लिए 2 करोड़ शेयर मार्केट में उतारे थे, उनकी एवज में 25 करोड़ करोड़ शेयर के लिए बोलियां प्राप्त हुईं.
शेयर खरीदारों की श्रेणी में 108.79 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 354.52 गुना और खुदरा निवेशकों के मामले में 14.65 गुना अभिदान मिला. कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये कीमत 315 से 320 रुपये तय की थी.
देखें Zee Business LIVE TV
IRCTC के आईपीओ का मैनेजमेंट येस सिक्युरिटीज (इंडिया), एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्युरिटीज देख रहे हैं.
ग्रे मार्केट में 70 फीसदी पहुंची कीमत
मार्केट एक्सपर्ट बता रहे हैं कि आईआरसीटीसी का शेयर पहले दिन ही अच्छे मुनाफे पर लिस्टिड हो सकता है. जानकार बता रहे हैं कि ग्रे मार्केट में इसके शेयर की कीमत 70 फीसदी चढ़ चुकी है. ग्रे मार्केट में 305 रुपये का शेयर 520 रुपये के आसपास पहुंच चुका है.