&format=webp&quality=medium)
WeWork India IPO: को-वर्किंग स्पेस कंपनी WeWork India का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए बाजार में खुला हुआ है. 7 अक्टूबर तक खुला यह इश्यू अब दूसरे दिन तक कुल 8% सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी ज्यादा दिख रही है, जबकि संस्थागत निवेशक अभी सतर्क नजर आ रहे हैं.
अगर सब्सक्रिप्शन स्टेटस देखें तो QIB (Qualified Institutional Buyers) 2%, NII (Non-Institutional Investors) 5% और Retail Investors की ओर से 30% का सब्सक्रिप्शन आया था. कुल सब्सक्रिप्शन 8% का ही था. यानी रिटेल निवेशकों ने कुछ हद तक दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अभी बड़े निवेशकों की एंट्री बाकी है.
| पैरामीटर | जानकारी |
|---|
| प्राइस बैंड | ₹615 - ₹648 |
| लॉट साइज | 23 शेयर |
| मिनिमम इन्वेस्टमेंट | ₹14,904 |
| टोटल इश्यू साइज | ₹3,000 करोड़ (पूरी तरह OFS) |
| पोस्ट-इश्यू मार्केट कैप (अपर बैंड पर) | ₹8,685 करोड़ |
| पोस्ट-इश्यू शेयर्स की संख्या | 13.4 करोड़ |
| बुक रनिंग लीड मैनेजर्स | JM Financials, ICICI Securities, Jefferies, Kotak, 360 One |
WeWork India को-वर्किंग सेक्टर की अग्रणी कंपनी है. पिछले तीन वित्त वर्षों में यह आय के लिहाज से सबसे बड़ी ऑपरेटर रही है. कंपनी के पास 68 ऑपरेशनल सेंटर्स हैं, जिनमें 1,14,077 डेस्क शामिल हैं. कंपनी के क्लाइंट्स में कई दिग्गज शामिल हैं- Amazon, JP Morgan, Discovery Communications India, Deutsche Telekom Digital, CBA Services, Grant Thornton वगैरह.
कंपनी के प्रमोटर्स हैं जितेंद्र मोहनदास वीरवानी, करण वीरवानी और एम्बेसी बिल्डकॉन LLP. इस IPO में एम्बेसी बिल्डकॉन LLP और Ariel Way Tenant Ltd अपने शेयर बेच रहे हैं, यानी पूरा इश्यू OFS (Offer for Sale) है, कंपनी को इससे कोई नई रकम नहीं मिलेगी.
कंपनी के पास भारत और ग्लोबली बहुत मजबूत ब्रांड वैल्यू है. अनुभवी प्रमोटर्स और मैनेजमेंट टीम, जो रियल एस्टेट सेक्टर में लंबे समय से सक्रिय हैं. भारत के को-वर्किंग स्पेस में सबसे बड़ा मार्केट शेयर है. Embassy Group जैसी मजबूत रियल एस्टेट कंपनी का सपोर्ट है. देश के सर्वश्रेष्ठ लोकेशन्स में मौजूदगी है. प्रमुख डेवलपर्स के साथ मजबूत रिलेशनशिप है. फाइनेंशियल्स अन्य लिस्टेड कंपनियों की तुलना में काफी बेहतर हैं. कंसिस्टेंट ऑपरेटिंग प्रॉफिट और मजबूत ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड है.
कंपनी ने अब तक नेट लेवल पर लगातार प्रॉफिट नहीं दिखाया है. ऑक्यूपेंसी रेट और कॉन्ट्रैक्ट रिन्युअल में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पूरा इश्यू OFS है, इसलिए IPO से कंपनी को सीधे कोई फंड नहीं मिलेगा.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न (Pre & Post Issue)
| कैटेगरी | प्री-इश्यू (%) | पोस्ट-इश्यू (%) |
|---|
| Promoters | 76.2 | 41.8 |
| Public | 26.4 | 51.9 |
कंपनी का कॉम्पटिशन Smartworks Coworking Spaces Limited, Awfis Space Solutions Limited और Indiqube Spaces Limited जैसी कंपनियों से रहेगा. इनमें WeWork India का ब्रांड, क्लाइंट बेस और लोकेशन स्ट्रेंथ काफी आगे मानी जाती है.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की राय है कि सिर्फ रिस्क लेने वाले लॉन्ग टर्म निवेशक दांव लगाएं. अनिल सिंघवी के मुताबिक, WeWork India का IPO ब्रांड और बिजनेस मॉडल के लिहाज से मजबूत जरूर है, लेकिन रिस्क फैक्टर भी मौजूद हैं. उनका कहना है कि यह IPO केवल उन निवेशकों के लिए है जो लॉन्ग टर्म नजरिए से रिस्क लेने को तैयार हैं. अगर आप सतर्क निवेशक हैं, तो इसे लिस्टिंग के बाद खरीदना बेहतर रहेगा. कंपनी का बिजनेस स्ट्रक्चर मजबूत है, पर नेट प्रॉफिट की स्थिरता देखना जरूरी होगा.
WeWork India का IPO लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक दिलचस्प मौका है, लेकिन शॉर्ट टर्म में रिटर्न की उम्मीद करना जोखिम भरा हो सकता है. कंपनी का ब्रांड और प्रमोटर सपोर्ट मज़बूत है, पर लगातार प्रॉफिट का ट्रैक रिकॉर्ड बनना अभी बाकी है.
FAQs
Q1. WeWork India का IPO कितना सब्सक्राइब हुआ है?
दूसरे दिन तक IPO कुल 8% सब्सक्राइब हुआ है.
Q2. IPO की प्राइस बैंड और मिनिमम इन्वेस्टमेंट क्या है?
प्राइस बैंड ₹615–₹648 है और न्यूनतम निवेश ₹14,904 है.
Q3. क्या कंपनी को IPO से पैसा मिलेगा?
नहीं, यह पूरा OFS (Offer for Sale) है, इसलिए कंपनी को कोई नई राशि नहीं मिलेगी.
Q4. WeWork India का सबसे बड़ा पॉजिटिव क्या है?
कंपनी की मजबूत ब्रांड वैल्यू, प्रॉफिटेबल ऑपरेशन और एम्बेसी ग्रुप का सपोर्ट.
Q5. अनिल सिंघवी की सलाह क्या है?
“लॉन्ग टर्म रिस्क-टेकर निवेशक अप्लाई करें, बाकी लिस्टिंग के बाद खरीदें.”