&format=webp&quality=medium)
अगले हफ्ते खुलेगा Cordelia Cruise का IPO. (Image: cordeliacruises.com)
Cordelia Cruise IPO: भारतीय क्रूज पर्यटन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Waterways Leisure Tourism Limited अपना IPO 23 जून से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है. कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹585 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है.
कंपनी देश में Cordelia Cruises ब्रांड का संचालन करती है और भारतीय यात्रियों को अपेक्षाकृत किफायती कीमत पर लक्ज़री क्रूज अनुभव उपलब्ध कराती है. IPO का प्राइस बैंड ₹769 से ₹808 प्रति शेयर तय किया गया है.
कंपनी के अनुसार IPO से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा अपने क्रूज बेड़े के विस्तार और लीज से जुड़े भुगतान में इस्तेमाल किया जाएगा. ₹480 करोड़ में Lease Deposit और Lease Payment किया जाएगा. बाकी राशि कंपनी दूसरे कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.
कंपनी ने बताया कि IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल Norwegian Sky और Norwegian Sun नाम के जहाजों की लीज रेंटल और संबंधित भुगतान के लिए किया जाएगा.
कंपनी का मानना है कि भारत में क्रूज पर्यटन अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले वर्षों में इसमें तेज़ वृद्धि देखने को मिल सकती है.
सरकार के Cruise Bharat Mission का भी इस उद्योग को फायदा मिलने की उम्मीद है. इस मिशन का लक्ष्य 2037 तक भारत को दुनिया के प्रमुख क्रूज डेस्टिनेशनों में शामिल करना है.
ये भी पढ़ें: 52-वीक हाई पर Nykaa Share Price, इन्वेस्टर डे के बाद स्टॉक खरीद रहे निवेशक; FY30 तक GMV $5 बिलियन पार करने का टारगेट
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि वह भारतीय क्रूज उद्योग में अग्रणी स्थिति रखती है और घरेलू क्रूज सेगमेंट में मजबूत ब्रांड पहचान बना चुकी है.
Chairman और CEO Jurgen Bailom के अनुसार कंपनी का फोकस केवल यात्री संख्या बढ़ाने पर नहीं बल्कि ग्राहकों को लगातार नया और बेहतर अनुभव देने पर है.
Watch Video:
कंपनी ने हाल के वर्षों में करीब ₹3,200 करोड़ के निवेश के साथ दो नए जहाजों को अपने बेड़े में शामिल किया है. प्रबंधन का कहना है कि बड़े विस्तार खर्च के बावजूद कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग ₹52 करोड़ का मुनाफा कमाने में सफल रही.
यह संकेत देता है कि कंपनी विस्तार और लाभप्रदता के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही है.
कंपनी के CFO निशिकांत उपाध्याय के ने हमारी संवाददता एकता सूरी के साथ बातचीत में कहा कि Cordelia Cruises का बिजनेस मॉडल पारंपरिक ट्रैवल एजेंटों पर कम निर्भर है. करीब 70-75% बुकिंग कंपनी के इन-हाउस एजेंट नेटवर्क के जरिए आती हैं, जिससे कमीशन खर्च कम रहता है और मार्जिन बेहतर बने रहते हैं.
ये भी पढ़ें: Man Industries: कंपनी और सब्सिडियरी दोनों को मिला ₹1000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! Ashish Kacholia के पास भी है स्टॉक
कंपनी वर्तमान में कई लोकप्रिय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर क्रूज सेवाएं प्रदान करती है.
कंपनी भविष्य में ऑस्ट्रेलिया जैसी नई अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशनों को भी अपने नेटवर्क में जोड़ने की योजना बना रही है.
कंपनी का कहना है कि क्रूज पर डेस्टिनेशन वेडिंग की मांग लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा MICE (Meetings, Incentives, Conferences and Exhibitions) और कॉर्पोरेट इवेंट्स भी अहम रेवेन्यू सोर्स बनकर उभर रहे हैं. यही वजह है कि कंपनी इन सेगमेंट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस कर रही है.
Cordelia Cruises अपने जहाजों पर यात्रियों को कई प्रकार की मनोरंजन और लग्ज़री सुविधाएं प्रदान करती है.
कंपनी का दावा है कि वह यात्रियों को फिल्मों में दिखाई देने वाले लक्ज़री क्रूज जैसा अनुभव वास्तविक जीवन में उपलब्ध कराती है.
| विवरण | जानकारी |
| कंपनी | Waterways Leisure Tourism Ltd |
| ब्रांड | Cordelia Cruises |
| IPO खुलने की तारीख | 23 जून |
| इश्यू साइज | ₹585 करोड़ |
| प्राइस बैंड | ₹769-808 प्रति शेयर |
| उपयोग | लीज भुगतान और विस्तार |
| चेयरमैन एवं CEO | Jurgen Bailom |
| CFO | Nishikant Upadhyay |
ये भी पढ़ें: RBL Bank में UAE की Emirates NBD का दबदबा, खरीदी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी, किया ₹26,016 करोड़ निवेश
भारत में क्रूज पर्यटन अभी अपेक्षाकृत नया क्षेत्र है, लेकिन बढ़ती आय, एक्सपीरियंस बेस्ड ट्रैवल की मांग और सरकारी प्रोत्साहन इसे तेजी से बढ़ने वाला उद्योग बना सकते हैं.
Waterways Leisure Tourism इस सेक्टर में शुरुआती बढ़त रखने वाली कंपनियों में शामिल है. हालांकि निवेशकों को IPO में निवेश का निर्णय लेने से पहले कंपनी की वैल्यूएशन, फाइनेंशियल प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धा और रिस्क फैक्टर्स का विस्तार से अध्ययन करना चाहिए.