&format=webp&quality=medium)
VMS TMT IPO: गुजरात बेस्ड स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी VMS TMT की शेयर मार्केट में एंट्री 24 सितंबर को हो गई. कंपनी ने अपना ₹148 करोड़ का IPO 19 सितंबर को बंद किया था. IPO का प्राइस बैंड ₹94–99 प्रति शेयर रखा गया थ. इसके मुकाबले शेयर BSE पर 6% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. यहां शेयर 105 के भाव पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, NSE पर 10% के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई.
ऊपरी स्तर पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब ₹491 करोड़ बनता है. IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. खासतौर पर रिटेल इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी काफी ज्यादा रही और उन्होंने ऑफर किए गए शेयरों का आधे से भी ज्यादा हिस्सा खरीद लिया.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि इस IPO को गजब का रिस्पॉन्स मिला था और यह 102 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इतनी जबरदस्त डिमांड की बड़ी वजह थी छोटा इश्यू साइज (₹148 करोड़) और लो प्राइस (₹99). हालांकि इस तरह के IPO में लिस्टिंग के बाद शेयर का मूवमेंट अनुमान लगाना मुश्किल होता है. उन्होंने शेयर की लिस्टिंग लगभग ₹105–110 के दायरे में होने का अनुमान जताया था. उन्होंने निवेशकों को सलाह दी गई कि लिस्टिंग के बाद अपनी पोजीशन पर ₹100 का स्टॉपलॉस जरूर रखें.
VMS TMT का आईपीओ 102.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसे कुल 1,25,78,39,250 शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 1,23,00,000 शेयर थे. इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली. इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा कुल 120.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था. नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से को 227.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इसके अलावा, रिटेल निवेशकों का पोर्शन भी कुल 47.88 गुना भरा था.
VMS TMT Limited की शुरुआत साल 2013 में हुई थी. कंपनी थर्मो मैकेनिकल ट्रीटेड बार्स (TMT Bars) का निर्माण करती है. इसके अलावा कंपनी स्क्रैप और बाइंडिंग वायर का कारोबार भी करती है, जिन्हें गुजरात और अन्य राज्यों में बेचा जाता है. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट गुजरात के अहमदाबाद में है.