Vikran Engineering Share Price: ₹97 पर आया था IPO, शेयर बाजार में इस भाव पर हुआ लिस्ट- इतना हुआ मुनाफा

Vikran Engineering Share Price: धवार को कंपनी का आईपीओ बाजार में लिस्ट हो गया. कंपनी ने जो प्राइस बैंड सेट किया था, उसके मुकाबले इसकी करीब 2 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई. BSE पर शेयर 99.70 पर लिस्ट हुआ.
Vikran Engineering Share Price: ₹97 पर आया था IPO, शेयर बाजार में इस भाव पर हुआ लिस्ट- इतना हुआ मुनाफा

Vikran Engineering Share Price: पावर ट्रांसमिशन, वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और सोलर EPC सेक्टर में काम करने वाली Vikran Engineering का IPO 26 अगस्त से 29 अगस्त तक खुला था. इस इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिला और यह 23 गुना सब्सक्राइब हुआ. बुधवार को कंपनी का आईपीओ बाजार में लिस्ट हो गया. कंपनी ने जो प्राइस बैंड सेट किया था, उसके मुकाबले इसकी करीब 2 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई. BSE पर शेयर 99.70 पर लिस्ट हुआ.

Vikran Engineering IPO का प्राइस बैंड और डिटेल्स

Vikran Engineering का प्राइस बैंड 92-97 रुपये रखा गया था. लॉट साइज 148 शेयरों का है, यानी न्यूनतम निवेश ₹14,356 बनता है. कंपनी ने इस IPO से कुल 772 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें से 721 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 51 करोड़ रुपये OFS के जरिए जुटाए गए. लिस्टिंग के बाद कंपनी का इम्प्लाइड मार्केट कैप लगभग ₹2502 करोड़ होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बदलाव

IPO से पहले प्रमोटर की हिस्सेदारी 81.78% थी, जो इश्यू के बाद घटकर 56.17% रह जाएगी. वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 18.22% से बढ़कर 43.83% हो जाएगी.

कंपनी का बिज़नेस और प्रोजेक्ट्स

Vikran Engineering का कामकाज पावर ट्रांसमिशन, वॉटर सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे इंफ्रा और सोलर EPC जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर्स में फैला हुआ है. कंपनी ने अब तक 14 राज्यों में 1920 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले 45 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. जून 2025 तक कंपनी के पास 2442 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं. इसके ग्राहक लिस्ट में NTPC, Power Grid जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जो इसकी मजबूत क्लाइंट बेस को दिखाता है.

लिस्टिंग पर क्या करें निवेशक?

ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी का कहना है कि Vikran Engineering IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसकी लिस्टिंग की उम्मीद इश्यू प्राइस 97 रुपये के आसपास या उससे थोड़ा ऊपर जताई थी. उनके मुताबिक, यह IPO हाई रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म में अच्छा हो सकता है. जिन निवेशकों को अलॉटमेंट मिला है, वे इसे होल्ड कर सकते हैं, लेकिन 92 रुपये का स्टॉपलॉस रखना जरूरी है, ताकि पैसा सेफ रहे.

कुल मिलाकर, Vikran Engineering एक तेजी से बढ़ती EPC कंपनी है, जिसके पास बड़े प्रोजेक्ट्स और मजबूत क्लाइंट बेस मौजूद है. IPO को मिला जोरदार रिस्पॉन्स यह दिखाता है कि निवेशक इसके ग्रोथ स्टोरी को लेकर पॉजिटिव हैं. हालांकि, लॉन्ग टर्म में ही इसका असली रिटर्न सामने आएगा और निवेशकों को अनिल सिंघवी की सलाह के मुताबिक स्टॉपलॉस के साथ रणनीति बनानी चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6