Vikran Engineering IPO में लगाया था पैसा तो चेक कर लें अलॉटमेंट स्टेटस, यहां है पूरा प्रोसेस

Vikran Engineering IPO Allotment Status: बाजार में आईपीओ खुला और निवेशकों ने पैसा लगाया लेकिन अब समय आ गया है, इसके अलॉटमेंट स्टेटस को चेक करने का. यहां नीचे स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है.
Vikran Engineering IPO में लगाया था पैसा तो चेक कर लें अलॉटमेंट स्टेटस, यहां है पूरा प्रोसेस

Vikran Engineering IPO Allotment Status: इंफ्रास्ट्रक्चर EPC सेक्टर की कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ बंद हो चुका है और अब निवेशकों को इंतजार है, इसके शेयर के लिस्ट होने का. Vikran Engineering IPO का अलॉटमेंट आज होने की संभावना है. बता दें कि ये आईपीओ 26 अगस्त 2025 को खुला था और 29 अगस्त 2025 तक इस आईपीओ में पैसा लगाने का आखिरी मौका था. अब जिन निवेशकों ने इस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाया है, उन्हें इसके शेयर के अलॉट होने का इंतजार है. ऐसी संभावना है कि सितंबर के पहले दिन Vikran Engineering IPO के शेयर अलॉट हो सकते हैं.

जिन निवेशकों ने Vikran Engineering IPO के शेयर में पैसा लगाया था, अगर वो अलॉटमेंट (Vikran Engineering IPO Allotment Status) चेक करना चाहते हैं तो यहां कुछ प्रोसेस बताई गई हैं, जिनके माध्यम से इस आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है. बता दें कि इस IPO की लिस्टिंग 3 सितंबर को होगी. कंपनी के शेयर BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर होगी.

Vikran Engineering IPO: अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

Add Zee Business as a Preferred Source

Vikran Engineering IPO में आपको शेयर मिले या नहीं, यह जानने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने वाली वेबसाइट पर जाएं (Link Intime या NSE/BSE).
  • वहां “Company Name” में Vikran Engineering चुनें.
  • फिर अपना PAN नंबर, Application नंबर, या DP Client ID दर्ज करें (कोई भी एक जानकारी चलेगी).
  • फिर “Search” बटन पर क्लिक करें.
  • अगर आपको अलॉटमेंट मिला है, तो आपके डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट हो जाएंगे.
  • अगर अलॉटमेंट में कोई दिक्कत हो तो क्या करें?

अगर अलॉटमेंट स्टेटस को लेकर कोई सवाल या समस्या हो, तो आप रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt. Ltd. से संपर्क कर सकते हैं. फोन+91-22-4918 6270 और ईमेल ipo.helpdesk@linkintime.co.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Vikran Engineering IPO में शेयर कैसे मिलेगा?

अगर रिटेल कैटेगरी में IPO ओवरसब्सक्राइब हो जाता है तो अलॉटमेंट प्रो-राटा या लॉटरी बेसिस पर किया जाता है. यानी, हर योग्य निवेशक को कम से कम एक लॉट देने की कोशिश की जाती है. अगर सभी को एक लॉट देना संभव नहीं हो, तो फिर कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम से चयन होता है.

Vikran Engineering IPO की जानकारी

कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹92 से ₹97 प्रति शेयर तय किया. यह इश्यू दो हिस्सों में बंटा है- नए इक्विटी शेयरों की जारी (Fresh Issue) ₹721 करोड़ और ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹51 करोड़. इस IPO का लॉट साइज 148 शेयरों का था. इसमें 50% हिस्सा QIBs के लिए, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और 15% NIIs के लिए आरक्षित है. IPO से पहले कंपनी ने ₹231.6 करोड़ जुटाए, जिसमें बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड, SAMCO MF, ITI MF, SBI जनरल इंश्योरेंस और सोसाइटी जेनरल जैसे बड़े एंकर निवेशक शामिल थे.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Vikran Engineering IPO का अलॉटमेंट कब होगा?

Vikran Engineering IPO का अलॉटमेंट 1 सितंबर 2025 को होने की संभावना है.

Q2. Vikran Engineering IPO का शेयर एक्सचेंज पर कब लिस्ट होगा?

इस IPO की लिस्टिंग 3 सितंबर 2025 को BSE और NSE पर होगी.

Q3. Vikran Engineering IPO Allotment Status कैसे चेक करें?

निवेशक Link Intime, BSE या NSE की वेबसाइट पर जाकर PAN, Application नंबर या DP Client ID डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं.

Q4. अगर अलॉटमेंट में दिक्कत आए तो क्या करें?

अगर कोई समस्या आती है तो आप IPO रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt. Ltd. से +91-22-4918 6270 पर या ipo.helpdesk@linkintime.co.in
पर संपर्क कर सकते हैं.

Q5. Vikran Engineering IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज क्या था?

इस IPO का प्राइस बैंड ₹92–₹97 प्रति शेयर और लॉट साइज 148 शेयरों का था.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6