Urban Company IPO: निवेशकों में जोश, 2 घंटे में ही पूरा भर गया आईपीओ- अप्लाई करने के सारी डीटेल्स कर लें नोट

Urban Company IPO: आईपीओ खुलने के 2 घंटे के अंदर ही आईपीओ पूरा भर गया था. रिटेल और NII (गैर संस्थागत निवेशक) कैटेगरी पूरी तरीके से भर गई थी. कंपनी 1900 करोड़ का इशू लेकर आई है. इस आईपीओ को लेकर पहले दिन ही निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
Urban Company IPO: निवेशकों में जोश, 2 घंटे में ही पूरा भर गया आईपीओ- अप्लाई करने के सारी डीटेल्स कर लें नोट

Urban Company IPO: होम और ब्यूटी सर्विसेज़ कैटेगरी में ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी Urban Company का बुधवार (10 सितंबर) को आईपीओ खुला है. कंपनी 1900 करोड़ का इशू लेकर आई है. इस आईपीओ को लेकर पहले दिन ही निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. आईपीओ खुलने के 2 घंटे के अंदर ही आईपीओ पूरा भर गया था. रिटेल और NII (गैर संस्थागत निवेशक) कैटेगरी पूरी तरीके से भर गई थी.

Urban Company IPO Details

आज से Urban Company का IPO खुला है, जो 12 सितंबर तक खुलेगा. प्राइस बैंड 98-103 रुपये तय हुआ है. लॉट साइज 145 शेयरों का है. कुल इशू साइज 1,900 करोड़ रुपये में से 472 करोड़ रुपये फ्रेश इशू है. एंकर निवेशकों में Goldman Sachs, Citigroup, ICICI Prudential आदि शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Urban Company IPO Subscription Status: कितना हुआ सब्सक्राइब?

IPO दोपहर 1 बजे के आसपास 1.31 गुना भरा था. रिटेल कैटेगरी में करीब 4 गुना सब्सक्रिप्शन आया था. नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने इसमें 1.74 गुना अप्लाई कर लिया था. वहीं, क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की ओर से से 0.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

इस आईपीओ का एक बड़ा हिस्सा, ₹1,428 करोड़, ऑफर फॉर सेल (OFS) के ज़रिए आएगा. इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक, जैसे कि Accel India और Bessemer India Capital Holdings, अपने कुछ शेयर बेचकर बाहर निकलेंगे. यह पैसा सीधे कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि इन निवेशकों के पास जाएगा. बाकी का ₹472 करोड़ सीधे अर्बन कंपनी के खजाने में जाएगा. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण कामों के लिए करेगी, जैसे- नई टेक्नोलॉजी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए, ऑफिस के किराए (lease) का भुगतान करने के लिए और मार्केटिंग और दूसरे कॉर्पोरेट खर्चों के लिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6