&format=webp&quality=medium)
Urban Company IPO Allotment.
Urban Company IPO Allotment: ऑनलाइन मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी (Urban Company) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इश्यू को बोली के अंतिम दिन 103.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1,900 करोड़ रुपये के आईपीओ को 11,06,46,08,960 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 10,67,73,244 थी.
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की श्रेणी को 140.20 गुना अभिदान मिला. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 74.04 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के लिए 39.25 गुना अभिदान हासिल हुआ. अर्बन कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 854 करोड़ रुपये जुटाए.
कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 98-103 रुपये प्रति शेयर है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्युएशन 14,790 करोड़ रुपये आंका गया है. कंपनी नए इश्यू के माध्यम से जुटाए गए फंड का उपयोग नई प्रौद्योगिकी विकास और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, अपने कार्यालयों के लिए पट्टे के भुगतान, मार्केटिंग गतिविधियों और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है.
ये भी पढ़ें- 1 से 1.5 साल में कर्ज मुक्त होगी यह होटल कंपनी! ब्रोकरेज ने कहा- शेयर पर लगाओ दांव, मिलेगा शानदार रिटर्न
मेनबोर्ड आईपीओ 10 से 12 सितंबर तक खुला था और अर्बन कंपनी आईपीओ के आवंटन की तारीख 15 सितंबर 2025 है, जबकि आईपीओ लिस्टिंग तारीख 17 सितंबर है. अर्बन कंपनी के आईपीओ आवंटन की स्थिति जल्द ही तय हो जाएगी. शेयर आवंटन का आधार तय होने के बाद कंपनी 16 सितंबर को पात्र आवंटन धारकों के डीमैट खातों में इक्विटी शेयर जमा करेगी और उसी दिन असफल बोलीदाताओं को रिफंड शुरू करेगी.
अर्बन कंपनी के आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन जांचने के लिए आप एक्सचेंजज BSE और NSE की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आईपीओ के रजिस्ट्रार MUFG Intime पर देख सकते हैं.
Urban Company IPO Allotment Status Check BSE
Step 1: BSE की वेबसाइट पर इस लिंक पर जाएं- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
Step 2: Issue Type में ‘Equity’ चुनें.
Step 3: इश्यू नेम ड्रॉपडाउन मेनू में 'Urban Company Ltd' चुनें.
Step 4: Application No. या PAN दर्ज करें.
Step 5: ‘I am not robot’ पर टिक कर वेरिफाई करें और टिक करके सत्यापित करें और 'Search' पर क्लिक करें.
अब आपका IPO अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.
Urban Company IPO Allotment Status Check NSE
Step 1: NSE की वेबसाइट पर इस लिंक पर जाएं- https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
Step 2: ‘Equity and SME IPO bids’ चुनें.
Step 3: Issue Name में Urban Company Limited चुनें.
Step 4: PAN और Application Number डालें.
Step 5: Submit पर क्लिक करें
अब आपका IPO अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.
Step 1: आईपीओ रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाएं- https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html
Step 2: Company Name में Urban Company Limited चुनें.
Step 3: PAN, App. No., DP ID या Account No. डिटेल्स भरकर से सर्च ऑप्शन चुनें
Step 5: Search पर क्लिक करें.
अब आपका IPO अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.
सवाल: अर्बन कंपनी का IPO कब खुला था?
IPO 10 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक खुला था.
सवाल: इस IPO को कितना सब्सक्रिप्शन मिला?
अर्बन कंपनी IPO को कुल 103.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
सवाल: अर्बन कंपनी IPO का प्राइस बैंड क्या था?
₹98 - ₹103 प्रति शेयर.
सवाल: कंपनी ने एंकर निवेशकों से कितना जुटाया?
₹854 करोड़
सवाल: IPO का अलॉटमेंट कब होगा?
15 सितंबर 2025.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)