टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अगले हफ्ते खुलेंगे 4 बड़े मेनबोर्ड IPOs, यहां पढ़िए सबकी डीटेल्ट

अगले हफ्ते चार मेनबोर्ड IPO बाजार में खुलेंगे. टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मेगा इश्यू सबसे आकर्षण का केंद्र होंगे. रुबिकॉन रिसर्च और अनंतम हाईवे ट्रस्ट भी निवेशकों के लिए नए अवसर लेकर आ रहे हैं.
टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अगले हफ्ते खुलेंगे 4 बड़े मेनबोर्ड IPOs, यहां पढ़िए सबकी डीटेल्ट

भारतीय शेयर बाजार अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में निवेशकों के लिए बेहद खास होने जा रहा है. 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस हफ्ते में चार मेनबोर्ड IPO बाजार में उतरेंगे. इनमें टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके साथ ही रुबिकॉन रिसर्च और अनंतम हाईवे ट्रस्ट भी निवेशकों से पूंजी जुटाने आ रहे हैं.

टाटा कैपिटल IPO

गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी टाटा कैपिटल का IPO सबसे बड़ा आकर्षण होगा. यह इश्यू 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक खुला रहेगा और कंपनी लगभग ₹15,511.87 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर आई है. इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं. इस इश्यू में टाटा सन्स और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपनी Tier-1 कैपिटल स्ट्रेंथ बढ़ाने और फ्यूचर कैपिटल जरूरतों जैसे ऑनवर्ड लेंडिंग में करेगी. टाटा कैपिटल भारत की बड़ी NBFC है जो रिटेल, कॉरपोरेट और इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं देती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया IPO

दूसरा बड़ा IPO LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का होगा. यह इश्यू 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक खुलेगा. कंपनी ₹11,607.01 करोड़ जुटाने की योजना लेकर आई है. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा और इसमें कोई फ्रेश शेयर जारी नहीं होगा. दक्षिण कोरिया की पेरेंट कंपनी LG Electronics Inc. अपनी हिस्सेदारी बेचकर यह राशि जुटाएगी. LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा नाम है और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इसका बड़ा बाजार है.

रुबिकॉन रिसर्च IPO

फार्मा सेक्टर की कंपनी रुबिकॉन रिसर्च भी अगले हफ्ते अपना IPO लेकर आ रही है. यह इश्यू 9 अक्टूबर को खुलेगा और 13 अक्टूबर को बंद होगा. कंपनी कुल ₹1,377.50 करोड़ जुटाने की तैयारी में है. इसमें ₹500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹877.5 करोड़ का OFS शामिल होगा. जुटाई गई राशि कंपनी अपने कर्ज चुकाने, अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में लगाएगी. रुबिकॉन रिसर्च फार्मास्यूटिकल फॉर्म्युलेशंस और रिसर्च-इनnovation पर फोकस करने वाली कंपनी है.

अनंतम हाईवे ट्रस्ट IPO

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अनंतम हाईवे ट्रस्ट भी निवेशकों के लिए IPO लेकर आ रहा है. यह रोड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक खुला रहेगा. कंपनी का लक्ष्य ₹400 करोड़ जुटाने का है. जुटाए गए फंड्स का इस्तेमाल स्पेशल पर्पज व्हीकल्स (SPVs) को लोन देने और सामान्य जरूरतों के लिए किया जाएगा. इस ट्रस्ट का पोर्टफोलियो सात प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, जिनकी लंबाई कुल 271.65 किमी है और ये देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैले हुए हैं.

निवेशकों के लिए बड़ा मौका

अगले हफ्ते आने वाले चार मेनबोर्ड IPO निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकते हैं. टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया जैसे मेगा IPO बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित करेंगे. वहीं रुबिकॉन रिसर्च और अनंतम हाईवे ट्रस्ट अपने-अपने सेक्टर में विविधता लाएंगे. निवेशकों के पास इस हफ्ते अलग-अलग सेक्टर में पैसा लगाने का मौका होगा.

खबर से जुड़े FAQs

Q1. टाटा कैपिटल IPO कब खुलेगा?

6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक.

Q2. LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया IPO की प्राइस रेंज क्या है?

₹1,080 से ₹1,140 प्रति शेयर.

Q3. रुबिकॉन रिसर्च IPO की राशि कितनी है?

₹1,377.50 करोड़.

Q4. अनंतम हाईवे ट्रस्ट IPO का उद्देश्य क्या है?

SPVs को लोन और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतें.

Q5. अगले हफ्ते कितने मेनबोर्ड IPO आ रहे हैं?

कुल चार मेनबोर्ड IPO.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6