&format=webp&quality=medium)
Upcoming IPOs.
Upcoming IPOs: शेयर बाजार में सितंबर का महीना निवेशकों के लिए खास रहने वाला है. लगातार नए आईपीओ आने से निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर में दांव लगाने का मौका मिलेगा. तीन कंपनियां- जीके एनर्जी, सात्विक ग्रीन एनर्जी और जिनकुशल इंडस्ट्रीज ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए प्राइस बैंड की घोषणा की है. इन तीनों ऑफर्स से कुल मिलाकर हजारों करोड़ रुपये जुटाए जाएंगें.
कब खुलेगा जीके एनर्जी का आईपीओ?
सोलर एनर्जी से चलने वाले कृषि जल पंप प्रणाली प्रदाता जीके एनर्जी का आईपीओ 19 से 23 सितंबर तक सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुला रहेगा और एंकर निवेशक 18 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे.
जीके एनर्जी का आईपीओ का प्राइस बैंड क्या है?
जीके एनर्जी ने अपने आगामी 465 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 145 रुपये से 153 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड की घोषणा की है.
आईपीओ के तहत कितने शेयर जारी करेगी कंपनी?
पुणे स्थित कंपनी आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. इसके अलावा कंपनी के शेयरधारकों द्वारा 65 करोड़ रुपये की 42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी. इस प्रकार कुल इश्यू का आकार 465 करोड़ रुपये हो जाता है.
आईपीओ से जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी?
नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 322.5 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की दीर्घकालिक वर्किंग कैपिटल जरूरत के फंडिंग के लिए और शेष राशि का सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा.
क्या करती है कंपनी?
ये भी पढ़ें- Bajaj ग्रुप की इस कंपनी में बड़ा मौका! टेक्निकल चार्ट्स दे रहे हैं 40% तक तेजी के संकेत
कितना करोड़ जुटाने की योजना बना रही कंपनी?
जिनकुशल इंडस्ट्रीज आईपीओ के जरिये 116 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
कब खुलेगा इश्यू?
कंपनी का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा और 29 सितंबर को बंद होगा.
इश्यू का प्राइस बैंड कितना है?
कंपनी ने आईपीओ के लिए 115 से 121 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है. इसके ऊपरी स्तर पर कंपनी मूल्यांकन लगभग 464 करोड़ रुपये बैठता है.
कितने शेयर होंगे जारी?
आईपीओ के तहत 86.36 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा प्रवर्तक 9.6 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे.
फंड का क्या करेगी कंपनी?
जेकेआईपीएल की योजना नए इश्यू से मिली राशि का उपयोग वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के फंडिंग और सामान्य कंपनी कामकाम के लिए करेगी.
कंपनी का बिजनेस मॉड्यूल क्या है?
ये भी पढ़ें- सेक्टर रोटेशन में सीमेंट शेयर चलने को तैयार! इन 5 Stocks पर ब्रोकरेज बुलिश, 25% तक मिल सकता है रिटर्न
सात्विक ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 19 सितंबर काो खुलेगा, मूल्य दायरा 442-465 रुपये प्रति शेयर
सात्विक ग्रीन एनर्जी इश्यू का प्राइस बैंड कितना है?
सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग सात्विक ग्रीन एनर्जी ने अपने 900 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 442 से 465 रुपये प्रति शेयर तय किया है. मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 5,910 करोड़ रुपये है.
कब खुलेगा सात्विक ग्रीन एनर्जी का आईपीओ?
हरियाणा स्थित इस कंपनी का आईपीओ 19 सितंबर को खुलकर 23 सितंबर को बंद होगा. एंकर निवेशक 18 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे.
क्या ओएफएस भी लाएगी कंपनी?
कंपनी आईपीओ के तहत 700 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और प्रवर्तकों द्वारा 200 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी.
जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी?
नए शेयरों की बिक्री से मिली 477.23 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में ओडिशा के गोपालपुर औद्योगिक पार्क में चार गीगावाट क्षमता का सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए किया जाएगा. 166.44 करोड़ रुपये की राशि सब्सिडियरी कंपनियों में डाली जाएगी जिससे वे अपने लोन का भुगतान कर सकें.
सवाल: ब्रोकरेज ने किस स्टॉक पर पोजिशनल कॉल दी है?
सितंबर में तीन बड़े IPO आ रहे हैं.
सवाल: जीके एनर्जी का IPO कब खुलेगा और कितना बड़ा है?
जीके एनर्जी का IPO 19 सितम्बर से 23 सितम्बर 2025 तक खुलेगा. कुल इश्यू साइज ₹465 करोड़ है.
सवाल: सात्विक ग्रीन एनर्जी का IPO कब आ रहा है?
सात्विक ग्रीन एनर्जी का IPO भी 19 सितम्बर से 23 सितम्बर 2025 तक खुला रहेगा. इश्यू साइज ₹900 करोड़ है.
सवाल: जिनकुशल इंडस्ट्रीज का IPO कब खुलेगा?
जिनकुशल इंडस्ट्रीज का IPO 25 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक खुलेगा. कंपनी ₹116 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है.
सवाल: निवेशक इन IPO में कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
निवेशक अपने बैंक ASBA या ब्रोकर ऐप्स के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)