&format=webp&quality=medium)
Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट में आईपीओ (IPO) का क्रेज जारी है. अगले हफ्ते बाजार में कुल 4 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं. इसमें 4 मेनबोर्ड IPO और 2 SME सेगमेंट के IPO शामिल हैं. खास बात यह है कि अगले हफ्ते खुलने वाले मेनबोर्ड IPO के माध्यम से कंपनियां सामूहिक रूप से लगभग ₹10,580 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. नए IPO की शुरुआत के साथ-साथ, इस हफ्ते नई लिस्टिंग भी देखने को मिलेंगी, जिनमें Lenskart Solutions और Groww जैसे चर्चित नाम शामिल हैं.
देश की अग्रणी एड-टेक कंपनी PhysicsWallah अपनी पब्लिक इश्यू पेश रही है. इस आईपीओ से कंपनी अपने ऑफलाइन सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार के लिए पूंजी जुटाएगी. PhysicsWallah आईपीओ 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा. आईपीओ का प्राइस बैंड ₹103 - ₹109 प्रति शेयर तय किया गया है.
लॉट साइज 137 शेयरों का है. एक लॉट के लिए न्यूनतम ₹14,933 लगाने होंगे. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. लिस्टिंग 18 नवंबर को होगी.
Emmvee Photovoltaic आईपीओ 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा. आईपीओ का प्राइस बैंड ₹206 - ₹217 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है.
Emmvee Photovoltaic Power एक एकीकृत सोलप पीवी मॉड्यूल और सेल निर्माता है. 31 मई, 2025 तक, कंपनी की सोलर पीवी मॉड्यूल क्षमता 7.80 गीगावाट और सौर सेल क्षमता 2.94 गीगावाट है.
कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में बाइफेसियल और मोनो-फेसियल टॉपकॉन मॉड्यूल और सेल, और Mono PERC मॉड्यूल शामिल हैं. कंपनी की कर्नाटक में दो स्थानों पर 22.44 एकड़ में फैली 4 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं.
टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air) आईपीओ 12 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा.आईपीओ का प्राइस बैंड ₹378 - ₹397 प्रति शेयर तय किया गया है. आवेदन के लिए लॉट साइज़ 37 शेयर्स का है. एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश राशि ₹14,689 है.
Tenneco Clean Air India, Tenneco Inc की एक सब्सिडियरी कंपनी है, जो ऑटोमोटिव अनुप्रयोगों के लिए क्लीन एयर और पावरट्रेन उत्पादों के डिज़ाइन और निर्माण में वैश्विक अग्रणी है. कंपनी अपने क्लीन एयर डिविजन के तहत काम करती है और हल्के और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के वाहनों के लिए उत्सर्जन नियंत्रण तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करती है.
भारत में, Tenneco Clean एडवांस एग्जॉस्ट और आफ्टर-ट्रीटमेंट सिस्टम प्रदान करता है, जिससे वाहन निर्माताओं को भारत स्टेज VI जैसे लगातार कड़े होते उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने में मदद मिलती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कैटेलिटिक कन्वर्टर्स, डीज़ल पार्टिकुलेट फ़िल्टर (DPF), मफलर और एग्जॉस्ट पाइप शामिल हैं.
Fujiyama Power Systems का आईपीओ 13 नवंबर को खुलेगा और 17 नवंबर को बंद होगा. आगामी आईपीओ का प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं किया गया है.
Fujiyama Power Systems IPO के लिए आवंटन 18 नवंबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 20 नवंबर, 2025 तय की गई है.
Fujiyama Power Systems रूफटॉप सोलर उद्योग में उत्पाद बनाती है और समाधान प्रदान करती है, जिसमें ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम शामिल हैं. कंपनी ने वैकल्पिक ओईएम पर ग्राहकों की निर्भरता कम करने के लिए सोलर इन्वर्टर, पैनल और बैटरियों सहित 522 से ज़्यादा SKU का एक व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तैयार किया है.
कंपनी 725 से ज़्यादा वितरकों, 5,546 डीलर्स और 1,100 एक्सक्लूसिव 'Shoppe' फ़्रैंचाइज़ी के साथ एक व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है.
कंपनी की ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, परवाणू, हिमाचल प्रदेश, बावल, हरियाणा और दादरी, यूपी में 4 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं.
निवेशकों की निगाहें उन 3 कंपनियों पर भी होंगी जिनकी लिस्टिंग अगले हफ्ते होने जा रही है.
Lenskart Solutions IPO की लिस्टिंग सोमवार (10 नवंबर) को BSE और NSE पर होगी. लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का आईपीओ कुल 28.27 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इश्यू का कुल साइज 7278.76 करोड़ रुपए था. आईपीओ 31 अक्टूबर को खुला था और यह 4 नवंबर तक ओपन रहा.
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस एक आईवियर कंपनी है, जो प्रिस्क्रिप्शन चश्मे, धूप के चश्मे, कॉन्टैक्टलेंस और आईवियरएक्सेसरीज बेचती है. जून 2025 तक, कंपनी ने कुल 2,806 स्टोर संचालित किए, जिनमें भारत में 2,137 आउटलेट और विदेशों में 66 स्टोर शामिल थे, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन खुदरा मॉडल को मिलाने वाली एक ओमनीचैनल रणनीति से समर्थित थे.
Groww का आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग डेट 12 नवंबर तय की गई है. इस इश्यू को कुल 17.53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कुल इश्यू साइज ₹6,632 करोड़ का है, जिसमें से ₹1,060 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹5,572 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है.
10 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट पूरा किया जाएगा. रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निवेशक ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकेंगे.
Groww एक डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है जो स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स, IPOs, बॉन्ड्स और डेरिवेटिव्स जैसी सुविधाएं देता है. 30 जून 2030 तक इसके 47.89 मिलियन एक्टिव यूजर्स और 100 मिलियन डाउनलोड्स हैं. कंपनी का कहना है कि भारत में हर तीसरी SIP Groww प्लेटफॉर्म पर शुरू होती है और हर चौथा डिमैट अकाउंट Groww पर खुलता है, यानी देश के करीब 26% एक्टिव मार्केट यूजर्स इसके ग्राहक हैं.
Pine Labs का इश्यू 7 नवंबर को खुला था और यह 11 नवंबर तक खुला रहेगा. शेयर्स का आवंटन 12 नवंबर को होगी. इसके शेयर 14 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.
इश्यू का प्राइस बैंड ₹210 - ₹221 प्रति शेयर तय किया गया है. 67 शेयर्स का लॉट साइज है. एक लॉट के लिए न्यूनतम ₹14,807 निवेश करने होंगे.
| कंपनी का नाम | खुलने की तारीख | बंद होने की तारीख | प्राइस बैंड |
|---|---|---|---|
| Emmvee Photovoltaic IPO | 11 नवंबर | 13 नवंबर | ₹206 - ₹217 |
| PhysicsWallah IPO | 11 नवंबर | 13 नवंबर | ₹103 - ₹109 |
| Tenneco Clean Air IPO | 12 नवंबर | 14 नवंबर | ₹378 - ₹397 |
| Fujiyama Power Systems IPO | 13 नवंबर | 17 नवंबर | मूल्य बैंड की घोषणा बाकी |
अगला हफ्ता IPO बाजार के लिए काफी सक्रिय रहने वाला है. PhysicsWallah और Emmvee Photovoltaic जैसे बड़े नामों की एंट्री से निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. साथ ही, Lenskart और Groww जैसी चर्चित कंपनियों की लिस्टिंग होनी है.
Q1. अगले हफ्ते कौन-कौन से मेनबोर्ड IPO खुलने जा रहे हैं?
अगले हफ्ते 4 नए मेनबोर्ड IPO खुलेंगे.
Q2. इन IPOs से कुल कितनी राशि जुटाई जाएगी?
इन 4 पेशकशों से कंपनियां मिलकर लगभग ₹10,580 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं.
Q3. PhysicsWallah IPO की प्रमुख जानकारी क्या है?
यह आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा.
Q4. Emmvee Photovoltaic IPO कब खुलेगा और इसकी कीमत क्या होगी?
यह IPO 11 से 13 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा.इसका प्राइस बैंड ₹206 – ₹217 प्रति शेयर तय किया गया है.
Q5. Fujiyama Power Systems IPO का प्राइस बैंड क्या है?
Fujiyama Power Systems IPO का प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं किया गया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)