Upcoming IPO: 'कामधेनु' ब्रांड से TMT बार बनाने वाली कंपनी लाएगी IPO, सेबी से मिली मंजूरी, जानिए पूरी डीटेल

VMS TMT IPO: इस आईपीओ में 1.5 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी ‘थर्मो मैकेनिकली ट्रीटेड बार’ (TMT Bars) बनाती है.
Upcoming IPO: 'कामधेनु' ब्रांड से TMT बार बनाने वाली कंपनी लाएगी IPO, सेबी से मिली मंजूरी, जानिए पूरी डीटेल

VMS TMT IPO: वीएमएस टीएमटी लिमिटेड (VMS TMT) को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) से इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने की मंजूरी मिल गई है. इस आईपीओ में 1.5 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी ‘थर्मो मैकेनिकली ट्रीटेड बार’ (TMT Bars) बनाती है.

VMS TMT IPO: 27 मार्च दोबारा दाखिल किए पेपर

कंपनी ने पिछले साल सितंबर में इसी साइज के आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे, लेकिन बाद में 23 अक्टूबर को उसने दस्तावेज वापस ले लिए थे. कंपनी ने 27 मार्च 2025 को सेबी के समक्ष एक बार फिर दस्तावेज दाखिल किए.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

VMS TMT IPO: कंपनी में प्रोमेटर्स की हिस्सेदारी

वीएमएस टीएमटी में प्रवर्तकों की 96.28% हिस्सेदारी है. बाकी 3.72% शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों के पास हैं जिनमें चाणक्य ऑपर्च्युनिटीज फंड I और कामधेनु शामिल हैं.

VMS TMT IPO: जुटाई रकम का इस्तेमाल

वीएमएस टीएमटी (VMS TMT) ने बयान में कहा कि कंपनी का इरादा नेट इनकम में से 115 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने और बाकी राशि को सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आवंटित करने का है.

VMS TMT IPO: एक्सचेंज पर होगा लिस्ट

गुजरात स्थित कंपनी के शेयर को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में लिस्ट करने का प्रस्ताव है.

VMS TMT IPO: इश्यू मैनेजर

अरिहंत कैपिटल मार्केट्स (Arihant Capital Markets) को इसपब्लिक इश्यू के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) के रूप में नियुक्त किया गया है.

VMS TMT IPO Details

श्रेणीविवरण
IPO की मंजूरीसेबी (SEBI) से मंजूरी प्राप्त
IPO साइज1.5 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे
पहली बार दस्तावेज दाखिलसितंबर 2024
दस्तावेज वापस लिए गए23 अक्टूबर 2024
दुबारा दाखिल तारीख27 मार्च 2025
प्रवर्तकों की हिस्सेदारी96.28%
पब्लिक शेयरहोल्डिंग3.72% (चाणक्य ऑपर्च्युनिटीज फंड I, कामधेनु आदि)
फंड का उपयोग₹115 करोड़ कर्ज चुकाने में, बाकी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए
लिस्टिंगBSE और NSE
बुक रनिंग लीड मैनेजरअरिहंत कैपिटल मार्केट्स (Arihant Capital Markets)
कंपनी का मुख्य उत्पादटीएमटी बार्स (Thermo Mechanically Treated Bars)
मैन्युफैक्चरिंग प्लांटभाल्या गांव, अहमदाबाद, गुजरात
टीएमटी बार्स के फायदेज्यादा मजबूती, लचीलापन, जंग रोधी
ऑपरेशनल रेवेन्यू में गुजरात का योगदान97.49% से ज्यादा
रिटेल सेक्टर से रेवेन्यू77.48% से ज्यादा
ब्रांड नाम"कामधेनु" (Kamdhenu)
डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क3 डिस्ट्रीब्यूटर, 227 अधिकृत डीलर
नेटवर्क कवरेजगुजरात के प्रमुख क्षेत्र (सौराष्ट्र व कच्छ को छोड़कर)

VMS TMT IPO: कंपनी का बिजनेस

VMS TMT मुख्य रूप से थर्मो मैकेनिकली ट्रीटेड बार’ (TMT Bars) बनाती है. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट गुजरात के अहमदाबा के भाल्या गांव है.

टीएमटी बार्स अपनी उच्च मजबूती के लिए प्रसिद्ध हैं और इन्हें कंस्ट्रक्शन सेक्टर में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है. इनकी लोकप्रियता के मुख्य कारण हैं- उत्कृष्ट मजबूती , लचीलापन और जंग रोधी. इन गुणों के कारण टीएमटी बार्स (TMT Bars) भवनों, पुलों और अन्य स्ट्रक्चर के निर्माण में एक भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं.

VMS TMT IPO: 97.49% से ज्यादा ऑपरेशन गुजरात में

VMS TMT गुजरात राज्य में संचालन करती है, जहां से इसकी 97.49% से ज्यादा ऑपरेशनल रेवेन्यू आती है. वीएमएस टीएमटीएल ने रणनीतिक रूप से रिटेल सेक्टर पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है, जो वर्तमान में इसकी 77.48% से ज्यादा ऑपरेशनल रेवेन्यू का स्रोत है.

कंपनी टीएमटी बार्स को "कामधेनु" (Kamdhenu) ब्रांड नाम के तहत प्रचारित और बिक्री करती है. वर्तमान में, VMS TMT के पास एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जिसमें 3 डिस्ट्रीब्यूटर्स, 227 अधिकृत डीलर शामिल हैं. यह नेटवर्क गुजरात राज्य के प्रमुख क्षेत्रों में फैला हुआ है, हालांकि सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों को इसमें शामिल नहीं किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source