&format=webp&quality=medium)
IPO: गोल्ड ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी शांति गोल्ड इंटरनेशनल (Shanti Gold International) ने अपने आगामी 360 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 189 से 199 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी का आईपीओ 25 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा.
आईपीओ पूरा 1.81 करोड़ नए शेयर पर आधारित है. इसमें ब्रिकी पेशकश (OFS) का कोई घटक शामिल नहीं है. मुंबई स्थित शांति गोल्ड (Shanti Gold) अलग-अलग प्रकार के गोल्ड ज्वेलरी के ‘डिजाइन’ तैयार करने और उत्पादन में विशेषज्ञता रखती है. वर्तमान में कंपनी की स्थापित विनिर्माण क्षमता 2,700 किलोग्राम प्रति वर्ष है.
ये भी पढ़ें- Dividend Stocks: रेटिंग एजेंसी ने किया 900% डिविडेंड का ऐलान! जून तिमाही में मुनाफा 14.4% बढ़ा, रिकॉर्ड डेट फिक्स
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस इश्यू से मिली राशि का इस्तेमाल जयपुर में एक इकाई स्थापित करने, कंपनी की वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने, कर्ज भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- नतीजे के दम पर दौड़ा ये Auto Stock! 10% का लगा अपर सर्किट, 1 महीने में दिया 100% से ज्यादा रिटर्न
Shanti Gold आईपीओ का लॉट साइज 75 शेयर्स का है. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. एक लॉट के लिए ₹14,925 खर्च करने होंगे. जबकि 13 लॉट के लिए ₹1,94,025 लगाने होंगे.
Choice Capital Advisors शांति गोल्ड इंटरनेशनल आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि Bigshare Services इश्यू के रजिस्ट्रार हैं. 1 अगस्त को आईपीओ के बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं.