खाते में तैयार रखो पैसा! IPO में निवेश का मिलने वाला है बंपर मौका, SEBI ने दी 4 कंपनियों को मंजूरी

Upcoming IPOs: सेबी ने 4 कंपनियों - Anthem Biosciences, Aye Finance, BlueStone Jewellery and Lifestyle और GK Energy को आईपीओ (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है.
खाते में तैयार रखो पैसा! IPO में निवेश का मिलने वाला है बंपर मौका, SEBI ने दी 4 कंपनियों को मंजूरी

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. चार कंपनियों — Anthem Biosciences, Aye Finance, BlueStone Jewellery and Lifestyle और GK Energy को बाजार नियामक सेबी (SEBI) से आईपीओ (IPO) लाने की मंजूरी मिल गई है. सेबी की वेबसाइट पर मंगलवार को अपडेट के अनुसार, इन चारों कंपनियों ने दिसंबर 2024 में अपने प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे और 1 से 3 अप्रैल 2025 के बीच मंजूरी (Observations) प्राप्त की है. सेबी की भाषा में "ऑब्ज़र्वेशन" का अर्थ होता है कि कंपनी को पब्लिक इश्यू लाने की अनुमति मिल गई है.

इन चारों कंपनियों का लक्ष्य कुल मिलाकर ₹6,345 करोड़ से अधिक की पूंजी बाजार से जुटाने का है. सभी कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट किए जाएंगे.

Anthem Biosciences IPO

Add Zee Business as a Preferred Source

Anthem Biosciences का IPO 3,395 करोड़ रुपये का होने वाला है, जो कि पूरी तरह से OFS होने वाला है. बेंगलुरु स्थित यह कंपनी एक कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CRDMO) है जो दवा खोज से लेकर निर्माण तक की सेवाएं देती है. इसका पूरा IPO Offer for Sale (OFS) होगा, यानी कंपनी को इससे सीधे कोई फंड नहीं मिलेगा, बल्कि पैसा प्रमोटर्स और इन्वेस्टर्स को जाएगा.

Aye Finance IPO

Aye Finance का IPO ₹885 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹565 करोड़ का OFS होने वाला है. यह नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जिसका उद्देश्य IPO से मिले फ्रेश इश्यू फंड्स को अपने पूंजी आधार को मजबूत करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में इस्तेमाल करना है. OFS के तहत कंपनी के कुछ मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचेंगे.

BlueStone Jewellery IPO

BlueStone Jewellery का IPO ₹1,000 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 2.4 करोड़ शेयर्स का OFS होने वाला है. BlueStone, जो कि डायमंड, गोल्ड और प्लेटिनम ज्वेलरी के लिए जानी जाती है, IPO से मिलने वाले ₹750 करोड़ का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी. OFS में Kalaari Capital, Saama Capital, और Hero Group के Sunil Kant Munjal शामिल हैं.

GK Energy IPO

GK Energy का IPO ₹500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 84 लाख शेयर्स का OFS होने वाला है. यह पुणे की कंपनी सोलर-पावर्ड एग्रीकल्चरल वॉटर पंप सिस्टम्स बनाती है. यह IPO से ₹422.46 करोड़ का फंड अपनी लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगी और बाकी रकम कॉर्पोरेट खर्चों में जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6