स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी लाएगी IPO, सेबी के जमा किए पेपर, ₹450 करोड़ जुटाने की योजना

Upcoming IPO: कंपनी का परिचालन 22 देशों में फैला हुआ था. इसकी भारत में 7 और ब्रिटेन में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है.
स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी लाएगी IPO, सेबी के जमा किए पेपर, ₹450 करोड़ जुटाने की योजना

Safex Chemicals IPO: स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी सेफेक्स केमिकल्स (इंडिया) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी लेने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं.

Safex Chemicals IPO: ₹450 का फ्रेश इश्यू

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, आईपीओ में 450 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर का इश्यू और प्रवर्तकों, निवेशकों और अन्य विक्रय शेयरधारकों द्वारा 35,734,818 शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) का मिश्रण है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 5 साल में 32,958% का तगड़ा रिटर्न! कंपनी को मिला ₹913 करोड़ का ऑर्डर, रखें नजर

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Safex Chemicals IPO: जुटाई रकम का इस्तेमाल

फ्रेश इश्यू से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. क्रिस कैपिटल ने मार्च, 2021 और सितंबर, 2022 में कंपनी में निवेश किया था और उसके पास इक्विटी शेयर पूंजी का 44.80 फीसदी हिस्सा है.

Safex Chemicals IPO: प्री-आईपीओ प्लेसमेंट

सेफेक्स केमिकल्स प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 90 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है. अगर ऐसा नियोजन पूरा हो जाता है, तो फ्रेश इश्यू का साइज कम हो जाएगा.

सेफेक्स केमिकल्स (इंडिया) फसल सुरक्षा उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करके किसानों को फसल उत्पादकता बढ़ाने में मदद करती है. 31 मार्च, 2025 तक, कंपनी का परिचालन 22 देशों में फैला हुआ था. इसकी भारत में 7 और ब्रिटेन में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है.

सेफेक्स केमिकल्स की परिचालन आय पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 12.83 फीसदी बढ़कर 1,584.78 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 1,404.59 करोड़ रुपये था.

Safex Chemicals IPO: इश्यू मैनेजर्स

एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Markets) इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. शेयर एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर लिस्ट होंगे.