&format=webp&quality=medium)
Quality Power IPO: एनर्जी ट्रांसमिशन एंड इक्विपमेंट सेगमेंट सर्विसिंग कंपनी क्वालिटी पावर (Quality Power) ने अपने 859 करोड़ रुपये इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 401-425 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी के अनुसार, आईपीओ 14 फरवरी को खुलेगा और 18 फरवरी को बंद होगा. एंकर निवेशक 13 फरवरी को बोली लगा पाएंगे.
आईपीओ 225 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इश्यू और 1.5 करोड़ शेयर (करीब 634 करोड़ के) की बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन है. प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर इश्यू का साइज 859 करोड़ रुपये बैठता है. बिक्री पेशकश में प्रवर्तक चित्रा पांडियन अपने शेयर बेचेंगे.
महाराष्ट्र स्थित क्वालिटी पावर में पांडियन परिवार की 100% हिस्सेदारी है. फ्रेश इश्यू से हासिल राशि का इस्तेमाल मेहरू इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण और प्लांट व मशीन खरीदने के लिए पूंजीगत व्यय जरूरतों का पूरा करने के वास्ते किया जाएगा.
क्वालिटी पावर आईपीओ का लॉट राइज 26 शेयर्स का है. रिटेल निवेशक अधिकतम 18 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक लॉट के लिए कम से कम ₹11,050 रुपये खर्च करने होंगे. शेयर का आवंटन 19 फरवरी को होगा जबकि 20 फरवरी को सफल बोलीदाताओं के डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे. इश्यू 21 फरवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे.
Pantomath Capital क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट आईपीओ का एकमात्र मर्चेंट बैंक है.