&format=webp&quality=medium)
Lenskart IPO: देश का सबसे बड़ा आईवेयर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड (Lenskart Solutions Ltd) ने इनशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिये फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) के पार इनिशियल पेपर दाखिल किया है. मार्केट रेगुलेटर के पास दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर और 13.22 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है.
OFS में प्रोमोटर पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही और निवेशकों में SVF II Lightbulb (Cayman) Limited, Schroders Capital Private Equity Asia Mauritius Limited, PI Opportunities Fund – II, Macritchie Investments Pte. Ltd, Kedaara Capital Fund II LLP और Alpha Wave Ventures LP अपने शेयर बेचेंगे.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
लेंसकार्ट की स्थापना 2008 में की गई थी. इसने 2010 में भारत में एक ऑनलाइन बिजनेस के रूप में परिचालन शुरू किया और 2013 में नई दिल्ली में अपना पहला रिटेल स्टोर खोला. कंपनी का बिजनेस ‘डिजाइनिंग’, विनिर्माण, ‘ब्रांडिंग’ और खुदरा बिक्री में फैला हुआ है.
रेड हेयरिंग प्रोस्पेक्टस (RHP) से पहले लेंसकार्ट प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से 430 करोड़ जुटाने पर विचार कर सकता है. अगर यह होता है, तो फ्रेश इश्यू का साइज घट सकता है.
कंपनी फ्रेश इश्यू मिली राशि का इस्तेमाल कई उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है. इनमें भारत भर में कंपनी द्वारा स्वामित्व और संचालित (CoCo) स्टोर्स की स्थापना पर खर्च करना, इन स्टोर्स के लिए लीज और रेंटल चार्जेज का भुगतान करना, तकनीक और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना, और ब्रांड मार्केटिंग और बिजनेस प्रोमोशन के लिए फंडिंग शामिल है ताकि ब्रांड की पहचान को बढ़ाया जा सके.
ये भी पढ़ें- फसल कटाई के बाद का नुकसान अब होगा कम, बढ़ेगा किसान का मुनाफा, इस कंपनी ने पेश की नई तकनीक
लेंसकार्ट आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख वित्तीय संस्थानों द्वारा किया जाएगा, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital Company), मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एवेंडस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज शामिल हैं.
26 जुलाई को लेंसकार्ट की वार्षिक आम बैठक में सार्वजनिक लिस्टिंग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी.