&format=webp&quality=medium)
Upcoming IPO: मैनेज्ड वर्कप्लेस सॉल्यूशन कंपनी IndiQube, एग्रो केमिकल कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस (GSP Crop Science) और डेली उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Ganesh Consumer Products) को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरियेफंड जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है.
सेबी ने बताया कि तीनों कंपनियां आईपीओ के जरिये सामूहिक रूप से कम से कम 1,260 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं. इन कंपनियों ने दिसंबर में सेबी के समक्ष आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे. उन्हें 24-28 मार्च के बीच सेबी से इसके ‘निष्कर्ष’ मिला. किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है. इन कंपनियों के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट किए जाएंगे.
इस बीच, सेबी ने दो कंपनियों एडलवाइस की सब्सिडियरी कंपनी ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड (EAAA) और नीलकंठ रियलटर्स (Neelkanth Realtors) के आईपीओ दस्तावेज लौटा दिए हैं.
इसके अलावा जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स (GNG Electronics) और एनलॉन हेल्थकेयर (Anlon Healthcare) ने क्रमश: 24 मार्च और 28 मार्च को अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए हैं. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति की वजह से इन कंपनियों ने यह कदम उठाया है.
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, IndiQube इश्यू के लिए, बेंगलुरु स्थित कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ 750 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू और 100 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) का मिश्रण है.
कंपनी ने फ्रेश इश्यू में से 426.6 करोड़ रुपये का उपयोग कैपिटल एक्सपेंडिचर के फंडिंग, 100 करोड़ रुपये का उपयोग लोन के भुगतान और बाकी राशि का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव रखा है. को-फाउंडर्स ऋषि दास और मेघना अग्रवाल के नेतृत्व में कंपनी को प्रमुख वेंचर कैपिटल फर्म, वेस्टब्रिज कैपिटल (WestBridge Capital) और प्रसिद्ध इंडिविजुअल इन्वेस्टर आशीष गुप्ता का समर्थन मिला है.
अहमदाबाद स्थित जीएसपी क्रॉप साइंस का आईपीओ 280 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने और प्रमोटरों द्वारा 60 लाख इक्विटी शेयरों के ओएफएस का मिश्रण है. इस ऑफर में कर्मचारियों द्वारा सदस्यता के लिए आरक्षण भी शामिल है. नए इश्यू से प्राप्त 200 करोड़ रुपये का उपयोगलो के भुगतान के लिए किया जाएगा और एक हिस्सा जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा.
गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रस्तावित आईपीओ में 130 करोड़ रुपये तक के फ्रेश शेयर जारी करना और प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 1.24 करोड़ इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल है. नए इश्यू से मिली राशि का उपयोग 50 करोड़ रुपये के प्रीपे डेट और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 50 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.