&format=webp&quality=medium)
InCred Finance IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) इनक्रेड होल्डिंग्स फाइनेंशियल सर्विसेज की एक इकाई- इनक्रेड होल्डिंग्स (InCred Holdings) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास गोपनीय रूप से आवेदन किया है. मामले से परिचित लोगों ने प्रस्तावित इश्यू का आकार 3-4 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है.
कंपनी ने एक सार्वजनिक घोषणा में कहा कि उसने अपने इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ के संबंध में सेबी और शेयर बाजारों के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है.
इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज (इनक्रेड फाइनेंस) ने 2016 में अपनी स्थापना के बाद से 140 से ज्यादा शाखाओं और 2,600 से ज्य्दा कर्मचारियों के नेटवर्क के जरिये 4 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवा देते हुए 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दिया है.
पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने तेजी से विस्तार किया है, और एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 39% बढ़कर 12,585 करोड़ रुपये हो गईं. इनक्रेड फाइनेंस (InCred Finance) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 372 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 18% ज्यादा है. इस दौरान इसकी कुल आय 50% बढ़कर 1,255 करोड़ रुपये हो गई.
कंपनी ने आईपीओ के लिए गोपनीय रूप से आवेदन किया है, जिसके तहत उसे दस्तावेजों के विवरणों का सार्वजनिक खुलासा बाद के चरणों तक रोकने की अनुमति मिलती है. भूपिंदर सिंह द्वारा स्थापित InCred Group अपनी मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और विविधीकृत लोन पोर्टफोलियो के दम पर पूंजी बाजार से धन जुटाने की तैयारी कर रही है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने उल्लेखनीय ग्रोथ दर्ज की है. इसका लेंडिंग पोर्टफोलियो पर्सनल लोन, स्टूडेंट लोन, विशेष एमएसएमई लोन, सिक्योर्ड बिजनेस लोन और वित्तीय संस्थानों को दिए जाने वाले लोन जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है.
शनिवार को SaaS-आधारित एनरोलमेंट ऑटोमेशन सॉल्यूशन कंपनी NoPaperForms ने गोपनीय मार्ग से अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए. यह कदम भारत के बढ़ते आईपीओ बाजार में नई हलचल लेकर आया है, जहां कई कंपनियां इसी रास्ते को अपनाकर पब्लिक इश्यू की तैयारी कर रही हैं.
पिछले कुछ महीनों में Shadowfax Technologies, Shiprocket , Tata Capital, edtech यूनिकॉर्न PhysicsWallah और Imagine Marketing जो कि boAt की पेरेंट कंपनी है और Groww जैसे स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म का संचालन करती है, इन सभी ने भी गोपनीय रूप से ड्राफ्ट फाइलिंग का रास्ता चुना.
इससे पहले 2024 में Swiggy और Vishal Mega Mart जैसी बड़ी कंपनियों ने भी इसी प्रक्रिया के तहत अपने आईपीओ की दिशा में कदम बढ़ाया था.
Q1. InCred Finance क्या है?
यह पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, MSME लोन, बिजनेस लोन और वित्तीय संस्थानों को दिए जाने वाले लोन जैसी सेवाएं प्रदान करती है.
Q2. InCred Finance ने IPO के लिए क्या कदम उठाया है?
कंपनी ने अपने IPO के लिए सेबी के पास गोपनीय रूप से आवेदन किया है.
Q3. इस IPO से कंपनी कितना फड जुटाने की योजना बना रही है?
कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
Q4. InCred Finance का बिजनेस कितना बड़ा है?
कंपनी ने अब तक 4 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवा दी है.
Q5. कंपनी का हालिया वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा है?
वित्त वर्ष 2024-25 में, कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 39% बढ़कर ₹12,585 करोड़ हो गया.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)