&format=webp&quality=medium)
Upcoming IPO: शेयर बाजार में कमाई करने के कई तरीके हैं. एक तो निवेशक शेयरों में पैसा लगाकर इन्वेस्ट कर सकते हैं. छोटी या लंबी अवधि के लिए पैसा लगा सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं. लेकिन इसके अलावा भी शेयर बाजार से कमाई की जा सकती है और वो तरीका है- आईपीओ में पैसा लगाकर. बहुत जल्द शेयर बाजार में 2 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आने वाली हैं, जिसमें Fusion Microfinance और Global Health शामिल हैं. अगर आप भी इन कंपनियों के आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो यहां पहले प्राइस बैंड और आईपीओ से जुड़े अपडेट्स ले सकते हैं.
ग्लोबल हेल्थ आईपीओ मेदांता की एक कंपनी है और आज इसका प्राइस बैंड जारी कर दिया गया है. कंपनी ने शुक्रवार को आईपीओ के लिए प्राइस बैंड जारी किया है. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 319-336 रुपए के बीच तय किया गया है. कंपनी 2206 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. 3-7 नवंबर के बीच इस आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं. हालांक एंकर निवेशकों के लिए ये 2 नवंबर को ही खुल जाएगा.
इस आईपीओ के जरिए कंपनी 500 करोड़ शेयर के फ्रेश इश्यू और 5.08 करोड़ इक्विटी शेयर का ओएफएस जारी करेगी. ओएफएस यानी कि ऑफर फॉर सेल के जरिए अनंत इन्वेस्टमेंट और सुनील सचदेवा (सुमन सचदेवा) के साथ मिलकर अपने शेयरों को जारी करेंगे. मौजूदा समय में अनंत इन्वेस्टमेंट 25.67 फीसदी हिस्सेदारी अपने साथ रखते हैं और सचदेवा 13.43 फीसदी हिस्सेदारी के मालिक हैं.
कंपनी ने कल यानी गुरुवार को आईपीओ लाने की जानकारी दी थी. कंपनी ने 350-368 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इसके जरिए कंपनी 1104 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. ये आईपीओ 2 नवंबर को खुल जाएगा और इस आईपीओ में निवेशक 4 नवंबर तक पैसा लगा सकते हैं. हालांकि एंकर निवेशकों के लिए ये आईपीओ 1 नवंबर से खुल जाएगा.
कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी करने वाली है और इसमें ओएफएस यानी कि ऑफर फॉर सेल भी शामिल है. बता दें कि कंपनी की ओर से मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स के 13,695,466 शेयरों का ओएफएस भी लाया जाएगा.