IPO लाने को तैयार 13 कंपनियां! सेबी से मिली हरी झंडी, जुटाएंगे ₹15,000 करोड़

Upcoming IPO: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने Urban Company और बोट ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी इमेजिन मार्केटिंग समेत 13 कंपनियों को अपना आईपीओ लाने की मंजूरी दी है.
IPO लाने को तैयार 13 कंपनियां! सेबी से मिली हरी झंडी, जुटाएंगे ₹15,000 करोड़

Upcoming IPO.

Upcoming IPO: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है. मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अर्बन कंपनी और बोट ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी इमेजिन मार्केटिंग समेत 13 कंपनियों को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है.

कब मिले SEBI से मंजूरी?

इन कंपनियों ने इस साल मार्च से जून के बीच अपने इश्यू के लिए सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए थे. इन कंपनियों को 1 से 29 अगस्त के बीच सेबी से मंजूरी मिला है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- ब्रोकरेज ने चुने पैसे बनाने वाले ये 10 Stocks, 32% तक रिटर्न के लिए BUY की रेटिंग

किन कंपनियों के आएंगे IPO?

आईपीओ लाने की मंजूरी पाने वाली कंपनियों में जूनिपर ग्रीन एनर्जी (Juniper Green Energy), जैन रिसोर्स रिसाइक्लिंग (Jain Resource Revycling), मौरी टेक (Mouri Tech), रावी इन्फ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स (Ravi Infrabuild Projects), पेस डिजिटेक (Pace Digitek), ओम्निटेक इंजीनियरिंग (Ominitech Engineering), कोरोना रेमेडीज (Corona Remedies), केएसएच इंटरनेशनल (KSH International), ऑलकैम लाइफसाइंस (Allchem Lifescience), प्रॉयरिटी ज्वेल्स (Priority Jewellery) और ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स (OM Freight Forwarders) भी शामिल हैं.

कंपनी का नामअनुमानित रकम (₹ करोड़ में)
Urban Company1,900
Imagine Marketing (boAt)2,000
Juniper Green Energy3,000
Jain Resource Recycling2,000
Mauri Tek1,500
Ravi Infrabuild1,100
Pace Digitech900
Omnitech Engineering850
Corona Remedies800
KSH International745
Allkem Lifesciences-
Priority Jewels-
Om Freight Forwarders-

IPO से कितना पैसा जुटेगा?

  • घरेलू देखभाल एवं सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली अर्बन कंपनी (Urban Company)की आईपीओ (IPO) के जरिये करीब 1,900 करोड़ रुपये और इमेजिन मार्केटिंग की लगभग 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.
  • रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी (Juniper Green Energy) का लक्ष्य 3,000 करोड़ रुपये और जैन रिसोर्स रिसाइक्लिंग का लक्ष्य 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का है.
  • Mouri Tech की भी आईपीओ के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.
  • वहीं निर्माण कंपनी रावी इन्फ्राबिल्ड (Ravi Infrabuild) की 1,100 करोड़ रुपये और पेस डिजिटेक (Pace Digitek) की 900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.
  • ओम्निटेक इंजीनियरिंग (Ominitech Engineering) की 850 करोड़ रुपये, कोरोना रेमेडीज (Corona Remedies) की 800 करोड़ रुपये और केएसएच इंटरनेशनल (KSH International) की 745 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.
  • इनके अलावा ऑलकेम लाइफसाइंस (Allchem Lifescience), प्रॉयरिटी ज्वेल्स, ओम फ्रेट फारवर्डर्स भी अपने आईपीओ लाने की तैयारी में हैं.

कहां लिस्ट होंगे ये शेयर?

इन सभी कंपनियों के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में लिस्ट किए जाएंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)