&format=webp&quality=medium)
Brigade Hotel Ventures IPO: दक्षिण भारत में होटलों के डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड (Brigade Hotel Ventures) ने अपने 749.6 करोड़ रुपये के आगामी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 85-90 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी ने कहा कि आईपीओ 24 जुलाई को खुलेगा और 28 जुलाई को बंद होगा. एंकर निवेशक 23 जुलाई को बोली लगा पाएंगे.
ब्रिगेड होटल वेंचर्स का आईपीओ पूरा नए शेयर की बिक्री पर आधारित है जिसमें जिसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) घटक शामिल नहीं है. जेएम फाइनेंशियल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस आगामी आईपीओ के मैनेजर्स हैं.
ये भी पढ़ें- Defence PSU ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान! 2 टुकड़ों में बंटेगा शेयर, 26% रिटर्न के लिए खरीद की सलाह
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ब्रिगेड होटल वेंचर्स ने इस महीने की शुरुआत में 360 वन अल्टरनेट्स एसेट मैनेजमेंट को शेयर बेचकर 126 करोड़ रुपये जुटाए थे. कंपनी के शेयर 31 जुलाई को शेयर बाजारों में लिस्ट हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों को ऐसा क्या पता चल गया कि इन 3 Defence Stocks में लगा दिया झोला भर पैसा, आपने खरीदा?
आईपीओ से जुटाई रकम में से ₹468.1 करोड़ का इस्तेमाल लोन चुकाने में किया जाएगा, जो कि ₹600 करोड़ से ज्यादा था. इसके अलावा, ₹107.5 करोड़ का इस्तेमाल प्रमोटर कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज से जमीन खरीदने के लिए किया जाएगा. बाकी राशि का उपयोग भविष्य की अधिग्रहण योजनाओं और अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.
Brigade Hotel Ventures बेंगलुरु, मैसूर, चेन्नई, कोच्चि और गिफ्ट सिटी में फैले 9 होटलों का संचालन करती है, जिनमें कुल 1,604 कमरे हैं. इसके अलावा, ये होटल प्रमुख वैश्विक हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स जैसे मैरियट (Marriott), Accor और Accor द्वारा संचालित किए जाते हैं.