बासमती के 'एयरोप्लेन' ब्रांड की उड़ान! 24 मार्च को खुलेगा ₹440 करोड़ का IPO, जानिए पूरी डीटेल

Upcoming IPO: बासमती राइस एक्सपोर्टर का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ (IPO) 24 मार्च को खुलेगा और निवेशक 27 मार्च तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशक 23 मार्च को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे.
बासमती के 'एयरोप्लेन' ब्रांड की उड़ान! 24 मार्च को खुलेगा ₹440 करोड़ का IPO, जानिए पूरी डीटेल

(Image- Company website)

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: देश की दिग्गज बासमती चावल निर्यातक कंपनी, अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड, स्टॉक मार्केट में अपनी दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. बासमती राइस एक्सपोर्टर का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ (IPO) 24 मार्च को खुलेगा और निवेशक 27 मार्च तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशक 23 मार्च को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे.

IPO से जुड़ी 5 बड़ी बातें

1. पूरी तरह फ्रेश इश्यू- हरियाणा की इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित है और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2. फंड का इस्तेमाल- कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी.

3. इश्यू साइज में बदलाव- भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने अक्टूबर, 2025 में कंपनी को आईपीओ के लिए मंजूरी दी थी. पहले कंपनी के आईपीओ के आकार 550 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया.

4. लिस्टिंग- कंपनी के शेयर को BSE और NSE पर लिस्ट किया जाएगा.

5. दमदार वित्तीय आंकड़े- 31 दिसंबर, 2024 को खत्म हुई 9 माह की अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,421.3 करोड़ रुपये और मुनाफा 48.77 करोड़ रुपये रहा है.

Amir Chand IPO

आईपीओ रिजर्वेशन

इस इश्यू में QIB का हिस्सा 50% रिजर्व होगा, जबकि रिटेल निवेशकों के लिए 35% रिजर्व रखा गया है. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 15% आरक्षित है.

कंपनी का बिजनेस

  • अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड भारत में बासमती चावल का प्रोसेसिंग करने वाली और निर्यातक कंपनी है.
  • कंपनी अपने उत्पादों का मूल ब्रांड ‘एयरोप्लेन’ (Aeroplane) के नाम से मार्केटिंग करती है.
  • कंपनी 50 से ज्यादा वर्षों से काम कर रही है.
  • कंपनी 75 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है.

इश्यू मैनेजर

Emkay Global Financial Servicesबुक रनिंग लीड मैनेजर है और Kfin Technologies Ltd. इस इश्यू का रजिस्ट्रार है.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6