&format=webp&quality=medium)
Anthem Biosciences IPO: ट्रू-नॉर्थ बैक्ड एंथम बायोसाइंसेज का 3,395 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Anthem Biosciences IPO) 14 जुलाई को खुलेगा. आईपीओ 16 जुलाई को बंद होगा. एंकर निवेशक 11 जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे. आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित इश्यू पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है, जिसके तहत प्रवर्तक, निवेशक और अन्य शेयरधारक 3,395 करोड़ रुपये तक को शेयर बेचेंगे. कंपनी को इस इश्यू से कोई राशि नहीं मिलेगी और पूरी आय बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी.
एंथम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित अनुबंध अनुसंधान, विकास और विनिर्माण संगठन (CRDMO) क्षेत्र में सक्रिय है. यह जटलि स्पेशलाइज्ड फर्मेंटेशन आधारित एक्टिव फार्म्युटिकल्स एंग्रिडेंट्स (API) जैसे कि प्रोबायोटिक्स, एंजाइम्स, पेप्टाइड्स, पोषण संबंधी तत्व, विटामिन समरूप और बायोसिमिलर्स का निर्माण और बिक्री भी करती है.
साई लाइफ साइंसेज़ लिमिटेड (Sai Life Sciences), सिग्नी इंटरनेशनल (Syngene International), सुवेन लाइफ साइंसेज़ (Suven Life Sciences) और डिविस लैबोरेटरीज़ (Divi's Laboratories) एंथेम बायोसाइंसेज़ की लिस्टेड समकक्ष कंपनियां हैं.
2006 में बनी कंपनी के भारत में दो ऑपरेशनल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं, यूनिट I (Bommassandra) और यूनिट II (Bommassandra), दोनों कर्नाटक में, 31 मार्च 2025 तक कुल वार्षिक कस्टम सिंथेसिस कैपेसिटी 270 kL और फर्मेंटेशन कैपेसिटी 142 kL है. यह यूनिट II (Harohalli) में अपनी कस्टम सिंथेसिस क्षमता को 130 kL तक बढ़ाने के साथ-साथ यूनिट III (नियोएंथेम लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) का निर्माण करके अपनी कस्टम सिंथेसिस क्षमता को 25kL और फर्मेंटेशन क्षमता को 40kL तक बढ़ाने की प्रक्रिया में है, दोनों के वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही तक पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है. कर्नाटक में तीसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिटिली निर्माणाधीन है और 2025 की पहली छमाही में पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- 52 वीक लो से 55% रिकवर हुआ ये Railway Stock! कंपनी को मिला ₹96 करोड़ का ऑर्डर, रखें नजर
वित्तीय मोर्चे पर, कंपनी का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 25 में 30% बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 24 में 1,419 करोड़ रुपये था. 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए PAT 451 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 24 की तुलना में 23 फीसदी ज्यादा है.
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जे पी मॉर्गन इंडिया और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. इक्विटी शेयरों को बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट करने का प्रस्ताव है.