&format=webp&quality=medium)
Anthem Biosciences IPO: एंथम बायोसाइंसेज (Anthem Biosciences) ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) से पहले एंकर निवेशकों से 1,016 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एंकर बुक में भाग लेने वाले निवेशकों में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, ईस्टस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट्स, अमुंडी फंड्स, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स और सोसायटी जेनरल, एचडीएफसी एमएफ (MF), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एक्सिस एमएफ, यूटीआई एमएफ, क्वांट एमएफ और मोतीलाल ओसवाल एमएफ शामिल हैं,
सर्कुलर के अनुसार, कंपनी ने 60 निवेशकों को 570 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.78 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं, जो प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है. इस प्रकार, कुल लेनदेन का आकार 1,016 करोड़ रुपये है.
बेंगलुरु स्थित फर्म का 3,395 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 जुलाई को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा. प्राइस बैंड 540-570 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. चूंकि, यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) है, इसलिए कंपनी को इस इश्यू से कोई राशि नहीं मिलेगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
2006 में बनी कंपनी के भारत में दो ऑपरेशनल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं, यूनिट I (Bommassandra) और यूनिट II (Bommassandra), दोनों कर्नाटक में, 31 मार्च 2025 तक कुल वार्षिक कस्टम सिंथेसिस कैपेसिटी 270 kL और फर्मेंटेशन कैपेसिटी 142 kL है. यह यूनिट II (Harohalli) में अपनी कस्टम सिंथेसिस क्षमता को 130 kL तक बढ़ाने के साथ-साथ यूनिट III (नियोएंथेम लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) का निर्माण करके अपनी कस्टम सिंथेसिस क्षमता को 25kL और फर्मेंटेशन क्षमता को 40kL तक बढ़ाने की प्रक्रिया में है, दोनों के वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही तक पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है. कर्नाटक में तीसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिटिली निर्माणाधीन है और 2025 की पहली छमाही में पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- NFO: फ्रैंकलिन टेम्पलटन का मल्टी एसेट एलोकेशन फंड लॉन्च, ₹5000 से निवेश शुरू, लंबी अवधि में बनेगी वेल्थ
एंथम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित अनुबंध अनुसंधान, विकास और विनिर्माण संगठन (CRDMO) क्षेत्र में सक्रिय है. यह जटलि स्पेशलाइज्ड फर्मेंटेशन आधारित एक्टिव फार्म्युटिकल्स एंग्रिडेंट्स (API) जैसे कि प्रोबायोटिक्स, एंजाइम्स, पेप्टाइड्स, पोषण संबंधी तत्व, विटामिन समरूप और बायोसिमिलर्स का निर्माण और बिक्री भी करती है.
वित्तीय मोर्चे पर, कंपनी का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 25 में 30% बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 24 में 1,419 करोड़ रुपये था. 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए PAT 451 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 24 की तुलना में 23 फीसदी ज्यादा है.
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जे पी मॉर्गन इंडिया और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. इक्विटी शेयरों को बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट करने का प्रस्ताव है.