स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी लाने जा रही IPO, सेबी के पास जमा कराए पेपर, इन कंपनियों को देगी टक्कर

Upcoming IPO: क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक कंपनी ने 29.2 लाख स्मार्ट एनर्जी मीटर की आपूर्ति की है. ये मीटर आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में सप्लाई किए गए हैं.
स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी लाने जा रही IPO, सेबी के पास जमा कराए पेपर, इन कंपनियों को देगी टक्कर

Allied Engineering IPO: स्मार्ट एनर्जी मीटर बनाने वाली कंपनी एलाइड इंजीनियरिंग वर्क्स (Allied Engineering) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिये फंड जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP)के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक आशुतोष गोयल द्वारा 75 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाई जाएगी.

Allied Engineering IPO: पैसों का कहां इस्तेमाल

  • नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि के एक हिस्से का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए पूंजीगत व्यय पर किया जाएगा.
  • इसमें कुंडली सुविधा में स्मार्ट गैस मीटर, स्मार्ट वॉटर मीटर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) समाधान के उत्पादन के लिए 116.75 करोड़ रुपये और राय सुविधा में स्मार्ट बिजली मीटर के उत्पादन के लिए 99.71 करोड़ रुपये शामिल हैं.
  • इसके अतिरिक्त, कंपनी की भविष्य की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए 120 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
  • इस राशि का एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च किया जाएगा.
Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 15 नहीं... सिर्फ 7 दिनों में मुनाफा देने वाले 5 जबरदस्त शेयर, नोट कर लें टारगेट

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Allied Engineering IPO: प्री-आईपीओ प्लेसमेंट

इसके अलावा, शहर स्थित कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 80 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर रही है. अगर इस तरह से फंड जुटाया जाता है, तो नए इश्यू का साइज कम हो जाएगा.

कंपनी का बिजनेस

Allied Engineering Works एक टेक्नोलॉजी-संचालित सॉल्यूशन प्रोवाइर है, जो पूरे भारत में स्मार्ट मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लागू करने और यूटिलिटी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स की दक्षता बढ़ाने में उपयोगिताओं की उभरती जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित है.

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक कंपनी ने 29.2 लाख स्मार्ट एनर्जी मीटर की आपूर्ति की है. ये मीटर आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के 1 यूटिलिटी 13 एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर्स (AMISPs) को सप्लाई किए गए हैं. यह भारत में लगे कुल स्मार्ट मीटरों का लगभग 10% हिस्सा है.

इन कंपनियों से होगी टक्कर

Allied Engineering Works की बाजार में लिस्टेड Genus Power Infrastructures, HPL Electric, Secure Meters, Avon Meters और Capital Power Systems जैसी कंपनियों से मुकाबला होगा. इस IPO को एक्सिस कैपिटल और IIFL कैपिटल सर्विसेज मैनेज कर रहे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6