&format=webp&quality=medium)
PhonePe ने IPO को फिलहाल टाला. (Image: AI Generated)
PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट्स स्पेस की दिग्गज कंपनी PhonePe ने फिलहाल अपना IPO टालने का फैसला किया है. यह कदम ऐसे समय पर आया है जब ग्लोबल स्तर पर जियो-पॉलिटिकल तनाव और शेयर बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. कंपनी ने साफ किया है कि लिस्टिंग की योजना रद्द नहीं हुई है, बल्कि बेहतर समय का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि, फोन पे और ऐसे ही दूसरी न्यू-एज कंपनियों के आईपीओ की बात आती है तो हाई वैल्युएशन का एंगल भी जरूर निकलकर आता है. और अब जब कंपनी ने यु्द्ध और तनाव की स्थिति का हवाला देते हुए आईपीओ को टाला है, तो ये सवाल उठ रहा है कि क्या यही असली वजह है.
कंपनी के मुताबिक, मौजूदा ग्लोबल माहौल IPO के लिए अनुकूल नहीं है. युद्ध जैसे हालात, अनिश्चितता और बाजार की वोलैटिलिटी ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को प्रभावित किया है. ऐसे में कंपनी ने आक्रामक कदम उठाने के बजाय सतर्क रणनीति अपनाई है. CEO Sameer Nigam ने भी कहा कि कंपनी भारत में लिस्टिंग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन फिलहाल स्थिरता लौटने का इंतजार करना ज्यादा सही होगा.
बड़े साइज के IPO के लिए बाजार में पर्याप्त लिक्विडिटी होना बेहद जरूरी होता है. मौजूदा परिस्थितियों में निवेशकों का फोकस सुरक्षित एसेट्स पर ज्यादा है, जिससे इक्विटी मार्केट में कैश फ्लो सीमित हो गया है. PhonePe का IPO साइज भी बड़ा माना जा रहा था, इसलिए कमजोर लिक्विडिटी में इसे लॉन्च करना रिस्क भरा कदम होता.
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ ग्लोबल फैक्टर्स ही नहीं, बल्कि वैल्यूएशन भी एक अहम वजह हो सकती है. कंपनी ने 20 जनवरी को SEBI के पास DRHP फाइल किया था, जिसमें करीब 12,000–13,000 करोड़ रुपये के फुल OFS इश्यू का प्लान था. इसका टारगेट वैल्यूएशन करीब 15 बिलियन डॉलर रखा गया था.
हालांकि, हाल के ट्रेंड्स बताते हैं कि 2025 में आई न्यू-एज टेक कंपनियों में से 8 कंपनियां अपने इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड कर रही हैं. इससे निवेशकों के बीच महंगे वैल्यूएशन को लेकर चिंता और बढ़ गई है.
LIVE TV:
PhonePe के फैसले के बाद अब बाकी आने वाले न्यू-एज IPOs पर भी नजर और तेज हो गई है. Zepto, OYO, Razorpay, Infra.Market, Acko, Turtlemint और Kissht जैसी कंपनियों के IPO भी पाइपलाइन में हैं, लेकिन इन सभी पर वैल्यूएशन को लेकर बाजार की नजर बनी हुई है.
PhonePe का बिजनेस फंडामेंटल मजबूत माना जाता है. कंपनी का मोबाइल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म में करीब 45% मार्केट शेयर है, जो इसे सेक्टर में लीडर बनाता है.. इसके बावजूद IPO जैसे बड़े कदम के लिए सिर्फ बिजनेस स्ट्रेंथ काफी नहीं होती, सही टाइमिंग भी उतनी ही जरूरी होती है.
PhonePe का IPO टलना एक बड़ा संकेत देता है कि मौजूदा बाजार में सावधानी का दौर चल रहा है. निवेशकों को यह समझना चाहिए कि सिर्फ ग्रोथ स्टोरी नहीं, बल्कि वैल्यूएशन और मार्केट कंडीशन भी उतने ही अहम हैं. आने वाले समय में IPO मार्केट में सेलेक्टिव अप्रोच देखने को मिल सकती है, जहां सिर्फ सही प्राइसिंग वाले इश्यू को ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.
1. PhonePe ने IPO क्यों टाला?
भू-राजनीतिक तनाव, बाजार की अस्थिरता और कमजोर लिक्विडिटी मुख्य वजह हैं.
2. क्या IPO प्लान रद्द हो गया है?
नहीं, कंपनी ने सिर्फ IPO को टाला है, रद्द नहीं किया.
3. कंपनी कब IPO ला सकती है?
जब बाजार में स्थिरता और बेहतर निवेश माहौल लौटेगा.
4. क्या महंगा वैल्यूएशन भी वजह है?
हां, बाजार में new-age कंपनियों के हाई वैल्यूएशन को लेकर चिंता बनी हुई है.
5. निवेशकों के लिए क्या संकेत है?
IPO में निवेश से पहले मार्केट कंडीशन और वैल्यूएशन दोनों पर ध्यान देना जरूरी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)