&format=webp&quality=medium)
Tenneco Clean Air India Share Price: ऑटो कंपोनेंट कंपनी Tenneco Clean Air India आज, 19 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है. निवेशकों के बीच तेज़ी से बढ़ती दिलचस्पी और धमाकेदार सब्सक्रिप्शन के बाद इस लिस्टिंग पर बाजार की नजरें थीं. कंपनी के शेयर आज BSE और NSE दोनों पर एक साथ लिस्ट हुए.
Tenneco Clean Air India ₹3,600 करोड़ का मेनबोर्ड IPO लाया था, जिसमें कुल 9.07 करोड़ शेयर की बिक्री की पेशकश की गई. इश्यू प्राइस ₹397 तय किया गया था. इसके मुकाबले शेयर NSE पर 27% प्रीमियम के साथ 509 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ. इसके बाद भी शेयर में 29% की तेजी के साथ कारोबार होता दिखा. BSE पर शेयर 498 पर लिस्ट हुआ, जोकि 25.44% का प्रीमियम दिखा रहा है.
IPO पूरी तरह से Offer-for-Sale (OFS) था, यानी कंपनी को इससे कोई नया फंड नहीं मिला. इस इश्यू के लिए JM Financial ने बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका निभाई, जबकि MUFG Intime India रजिस्ट्रार रहा.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने लिस्टिंग के पहले कहा था कि इसकी अच्छी लिस्टिंग होने की उम्मीद है. इस इशू को तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था. जब आईपीओ खुला था, तो उन्होंने इसमें छोटे लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म निवेशक 470 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगा सकते हैं. और लॉन्ग टर्म HOLD करें और स्टॉपलॉस ट्रेल करते चलें.
कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत और अनुभवी ग्लोबल पैरेंटेज है. Tenneco विश्व स्तर पर एक स्थापित नाम है, और इसका फायदा भारतीय यूनिट को भी मिलता है. कंपनी पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल ट्रक सेगमेंट में मार्केट लीडर है, जो इसकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और बढ़ाता है. Tenneco Global की योजना है कि भारतीय कंपनी को एक बड़े एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आने वाले समय में ग्रोथ की संभावना और मजबूत हो सकती है.
ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पिछले कुछ समय में काफी सुधरा है और कंपनी के टॉप 10 ग्राहकों के साथ लंबे और भरोसेमंद रिश्ते बने हुए हैं. इसके अलावा, 85% कच्चा माल भारत से ही लिया जाता है, जिससे कॉस्ट स्ट्रक्चर और सप्लाई चेन स्थिर रहती है. वित्तीय मोर्चे पर कंपनी बेहद आकर्षक दिखाई देती है. ROE 42.6% और ROCE 56.8% जैसे मजबूत रिटर्न रेशियो इसे और दमदार बनाते हैं. कंपनी पूरी तरह कर्ज़-मुक्त है और कैश फ्लो भी लगातार पॉजिटिव रहा है.
IPO का सबसे बड़ा नकारात्मक पहलू यह है कि पूरा इश्यू Offer-for-Sale है. इसका मतलब यह है कि विदेशी प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं और कंपनी को इससे कोई नया पैसा नहीं मिलेगा. कंपनी पर दोबारा ध्यान जाने वाली बात इसकी रॉयल्टी पेमेंट है, जो अभी 2.5% है लेकिन भविष्य में बढ़ सकती है.
पिछले तीन साल में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ काफी धीमी रही है और लो-सिंगल डिजिट में ही बढ़त दिखी है. कंपनी की आय में हाई कस्टमर सेंट्रिक होना भी एक रिस्क है, क्योंकि टॉप 5 ग्राहक ही 62% रेवेन्यू देते हैं और किसी भी एक बड़े ग्राहक का बदलाव परिणामों पर बड़ा असर डाल सकता है.
एक अन्य चिंता का विषय यह भी है कि मेंजमेंट के खिलाफ व्हिसलब्लोअर की शिकायतें बार-बार सामने आती रही हैं. साथ ही ऑडिटर रिपोर्ट में आंतरिक वित्तीय नियंत्रण कमजोर पाए गए हैं, जो कॉर्पोरेट गवर्नेंस के लिहाज से सवाल खड़ा करते हैं. IPO से ठीक पहले CEO और CFO का बदलना भी निवेशकों के लिए एक संकेत है, जिसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.
ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि संस्थागत निवेशकों से लेकर हाई-नेटवर्थ और रिटेल निवेशकों तक, हर सेगमेंट में इस इश्यू को भारी मांग मिली.
क्योंकि यह पूरी तरह से एक OFS था, इसलिए इस IPO की रकम सीधे मौजूदा शेयरधारकों के पास जाएगी. सबसे बड़ी हिस्सेदारी Tenneco Mauritius Holdings ने बेची है. इसके अलावा Federal-Mogul Investments BV, Tenneco LLC, और Federal-Mogul जैसे समूह से जुड़े अन्य शेयरधारक भी इसमें शामिल रहे.
कंपनी के वित्तीय आंकड़े मजबूत दिखाई देते हैं, जो निवेशकों के उत्साह की एक बड़ी वजह भी रहे. Tenneco Clean Air India का Return on Equity (ROE) 42.65%, Return on Capital Employed (ROCE) 56.78%, और PAT मार्जिन 11.31% है. कंपनी का EBITDA मार्जिन 16.67% है और खास बात यह है कि यह बिना कर्ज के काम करती है.