Tata Capital IPO: साल का सबसे बड़ा आईपीओ, पहले दिन कितना मिला सब्सक्रिप्शन? जानें आंकड़े

Tata Capital IPO: पहले दिन शाम 4 बजे तक संस्थागत निवेशकों ने 0.52x सब्सक्राइब किया है. गैर संस्थागत निवेशकों की ओर से 0.25x सब्सक्रिप्शन आया. रीटेल निवेशकों की ओर से 0.33x सब्सक्रिप्शन आया था. इंप्लॉई की ओर से 1.04x सब्सक्रिप्शन आ चुका था. कुल सब्सक्रिप्शन 0.37x आया था.
Tata Capital IPO: साल का सबसे बड़ा आईपीओ, पहले दिन कितना मिला सब्सक्रिप्शन? जानें आंकड़े

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की वित्तीय सेवा कंपनी Tata Capital Ltd. का बहुप्रतीक्षित IPO 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक खुला हुआ है. यह इश्यू आकार और ब्रांड वैल्यू, दोनों के लिहाज से काफी बड़ा माना जा रहा है. कंपनी टाटा ग्रुप की प्रमुख NBFC है और इसे मजबूत पैरेंटेज, डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो और AAA रेटिंग का फायदा मिलेगा. ये इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ है और इसकी लिस्टिंग भी इस साल की सबसे बड़ी हो सकती है.

टाटा कैपिटल आईपीओ को पहले दिन शाम 4 बजे तक संस्थागत निवेशकों ने 0.52x सब्सक्राइब किया है. गैर संस्थागत निवेशकों की ओर से 0.25x सब्सक्रिप्शन आया. रीटेल निवेशकों की ओर से 0.33x सब्सक्रिप्शन आया था. इंप्लॉई की ओर से 1.04x सब्सक्रिप्शन आ चुका था. कुल सब्सक्रिप्शन 0.37x आया था.

IPO की मुख्य डिटेल्स क्या हैं?

Tata Capital का प्राइस बैंड ₹310 से ₹326 प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 46 शेयर होंगे, यानी न्यूनतम निवेश लगभग ₹14,996 का रहेगा. कुल इश्यू साइज ₹15,512 करोड़ का है, जिसमें से ₹6,846 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹8,666 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाए जाएंगे. IPO के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ऊपरी प्राइस बैंड पर करीब ₹1.38 लाख करोड़ होगा. इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में Kotak, Axis, BNP Paribas, Citi, HDFC, HSBC, ICICI, IIFL, JP Morgan और SBI Capital शामिल हैं.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बदलाव

IPO के बाद Tata Sons की हिस्सेदारी घटकर 85.41% रह जाएगी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर करीब 13.92% तक पहुंच जाएगी. इससे कंपनी के शेयरों में बेहतर लिक्विडिटी देखने को मिलेगी.

SHAREHOLDING

Category

Pre-Issue

Post-Issue

Promoter

95.56%

85.41%

Public

3.74%

13.92%

Non Promoter Non Public

0.70%

0.67%

Total

100.0%

100.0%

क्या करती है कंपनी?

Tata Capital Ltd. (TCL), Tata Sons Pvt. Ltd. की सहायक कंपनी है और Tata Group की प्रमुख NBFC है. कंपनी के पास जून 2025 तक कुल ₹2.33 लाख करोड़ का ग्रॉस लोन बुक है.

कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन प्रमुख सेगमेंट हैं-

  • Retail Finance (61.3%)
  • SME Finance (26.2%)
  • Corporate Finance (12.5%)

कंपनी का लोन पोर्टफोलियो काफी डाइवर्सिफाइड है और इसे AAA रेटिंग (CRISIL, ICRA, CARE, India Ratings) मिली हुई है, जो इसकी वित्तीय स्थिति की मजबूती दिखाती है.

मजबूत नेटवर्क और ऑपरेशंस

Tata Capital के पास देशभर में 1,516 ब्रांच हैं, जो 27 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज में फैली हुई हैं. इनमें से 42% ब्रांच दक्षिण भारत में, 23.3% उत्तर भारत में, 19.2% पूर्व भारत में और 15.6% पश्चिम भारत में हैं. मई 2025 में Tata Motor Finance (TMFL) का मर्जर Tata Capital में किया गया था. इस मर्जर के बाद कंपनी का AUM ₹3.02 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है, जिससे इसका पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है.

कंपनी की स्ट्रेंथ क्या हैं?

  • मजबूत टाटा ग्रुप बैकिंग, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ता है.
  • विविध और संतुलित लोन पोर्टफोलियो.
  • देशभर में फैला ओम्नी-चैनल नेटवर्क.
  • AAA रेटिंग के साथ मजबूत कैपिटल बेस.
  • Retail और MSME लोन में बढ़ती हिस्सेदारी.

कंपनी के फाइनेंशियल्स कैसे हैं?

Particular (cr)

Jun –24

Jun-25

fy2023

Fy 2024

fy2025

Total gross loans

1.9 lakh cr

2.3 lakh cr

1.2 lakh cr

1.6 lakh cr

2.2 lakh cr

Disbursement

30804

34714

74767

1.04lakh

1.4 lakh

Branches

1289

1516

539

867

1496

NII

454

866

5310

6798

10690

Net profit

462

990

3029

3150

3665

NIM

5.2%

5.1%

5.1%

5%

5.2%

GNPA

1.7%

2.1%

1.7%

1.5%

1.9%

NNPA

0.6%

1%

0.4%

0.4%

0.8%

पीयर कंपनियों के मुकाबले कैसे हैं वैल्युएशंस?

Companies

ROA

ROE

P/B

P/E

Tata capital

1.8%

12.6%

Bajaj finance

4.5%

19%

37.8

6.5

Shriram finance

2.9%

15.6%

12.1

2

Cholamandalam finance

2.5%

20%

31.5

5.7

L&t finance

1.5%

7%

23.1

2.4

Hdb financial

2.7%

17%

28.1

3.9

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6