IPO Listing: 90 रुपये के शेयर ने कराई बंपर कमाई, लिस्ट होते ही भागा Stallion India Fluorochemicals का Stock

Stallion India Fluorochemicals IPO Listing: इशू प्राइस 85-90 रुपये प्रति शेयर का रखा गया था, इसके मुकाबले Stallion Indian Fluorochemicals Share Price 33% के प्रीमियम के साथ 120 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है.
IPO Listing: 90 रुपये के शेयर ने कराई बंपर कमाई, लिस्ट होते ही भागा Stallion India Fluorochemicals का Stock

Stallion India Fluorochemicals IPO Listing: ट्रैकिंग एंड ऑटोमेशन सॉल्यूशन सेवाएं देने वाली कंपनी Stallion India Fluorochemicals 23 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है. कंपनी ने 200 करोड़ का छोटा आईपीओ लॉन्च किया था, इसमें इशू प्राइस 85-90 रुपये प्रति शेयर का रखा गया था, इसके मुकाबले Stallion Indian Fluorochemicals Share Price 33% के प्रीमियम के साथ 120 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है. Stallion India का शेयर BSE और NSE पर 33.3% प्रीमियम के साथ 120 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ. इसके बाद 40% की तेजी के साथ 126 रुपये के भाव पर गया था.

स्टैलियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 188 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. रेफ्रिजरेंट्स आपूर्तिकर्ता स्टैलियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स ने आईपीओ के लिए 85-90 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था. आईपीओ में 1.78 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और इसके प्रवर्तकों, शहजाद शेरियार रुस्तमजी द्वारा 43.02 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है. मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर, आईपीओ 199.45 करोड़ रुपये का आंका गया है.

इस आईपीओ से मिली राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी जरूरतों, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में अपनी प्रस्तावित सुविधाओं के लिए पूंजीगत व्यय और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा. कंपनी एयर-कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन, अग्निशमन, सेमीकंडक्टर विनिर्माण, वाहन विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल, ग्लास बोतल निर्माण, एरोसोल और स्प्रे फोम अनुप्रयोगों सहित विभिन्न उद्योगों की सेवा करती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6