New IPO: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान ने इस रियल एस्टेट कंपनी में लगाया है पैसा, Anil Singhvi ने CMD, CEO से की खास बात

Sri Lotus Developers IPO: रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी Sri Lotus Developers शेयर बाजार में लिस्ट होने को तैयार है. अनिल सिंघवी ने कंपनी CMD आनंद कमलनयन पंडित और CEO संजय जैन से बात की.
New IPO: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान ने इस रियल एस्टेट कंपनी में लगाया है पैसा, Anil Singhvi ने CMD, CEO से की खास बात

Sri Lotus Developers IPO: मुंबई में रेजिडेंशियल और कमर्शियल रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी Sri Lotus Developers शेयर बाजार में लिस्ट होने को तैयार है. अल्ट्रा लग्जरी और लग्जरी रीडेवलपमेंट सेगमेंट पर फोकस करने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को लॉन्च हो रहा है. कंपनी 3 कैटेगरी में ग्रीनफील्ड, रीडेवलपमेंट और जॉइंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. अब तक 0.93 मिलियन वर्ग फीट रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है.

इस मौके पर Zee Business के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने कंपनी CMD आनंद कमलनयन पंडित और CEO संजय जैन से बात की. कंपनी का बिजनेस मॉडल कैसा है, इसपर CMD ने कहा कि कंपनी प्रीमियम मार्केट में अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट में काम करती है. अभी कंपनी लग्जरी कैटेगरी में सोसाइटी के रीडेवलपमेंट पर फोकस कर रही है.

कंपनी का बिजनेस कैसे करता है काम?

Add Zee Business as a Preferred Source

बाकी रियल एस्टेट कंपनियों से श्री लोटस डेवलपर्स कैसे अलग है? इसपर उन्होंने कहा कि कंपनी प्रोजेक्ट को प्रोडक्ट के तौर पर देखती है. वो प्रोजेक्ट्स पर नहीं प्रॉडक्ट पर काम करती है. बिजनेस पूरी तरह असेट लाइट मॉडल पर काम करता है. कंपनी कोई लैंड नहीं खरीदती है. मुंबई के जितने भी पुरानी सोसाइटी हैं, वो बहुत बड़ा मार्केट है, तो इन्हें ही कंपनी रीडेवलप करती है. इससे लैंड खरीदने का खर्चा बचता है.

उन्होंने कहा कि कंपनी छोटे और मिड-साइज प्रोजेक्ट्स लेती है और जल्दी काम पूरा करती है. इससे सेल्स वेलोसिटी भी ज्यादा होती है. कंपनी हाई एंड प्रोजेक्ट्स बनाती है, इससे उसे मार्केटिंग का खर्चा नहीं करना पड़ता. उन्होंने इसपर बात पर जोर देते हुए बताया कि उनके प्रोजेक्ट्स उनके ब्रांड और उनके ट्रस्ट से बिकते हैं, कंपनी ने आज तक कोई ऐड नहीं दिया, कोई ब्रोशर नहीं छपवाया. आनंद कमलनयन पंडित ने कहा कि कंपनी हाई एंड प्रोडक्ट्स बनाती है, जिससे उनके प्रोडक्ट्स रेफरल से ही ज्यादा बिकते हैं.

IPO से मिले पैसों का क्या करेगी कंपनी?

इस सवाल पर CEO संजय जैन ने कहा कि 792 करोड़ का इशू साइज है, इसमें 550 करोड़ का फंड तीन ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स के लिए यूज होगा. ये प्रोजेक्ट्स जूहू, वर्सोवा और कार्टर रोड में चल रहे हैं. बाकी वर्किंग कैपिटल और कॉरपोरेट कॉर्पस में जाएगा.

इसमें जोड़ते हुए आनंद पंडित ने कहा कि हम पूरी तरह से नेट डेट फ्री कंपनी हैं. रियल एस्टेट में ऐसी कंपनियां कम मिलेंगी. मार्च, 2025 तक हमारी बैंक में 300 करोड़ की FD है और 370-380 करोड़ का बैलेंस है. तो मार्केटिंग के साथ डेट का भी खर्च नहीं है.

कंपनी का मार्जिन काफी हाई है, तो ये कैसे है और आगे कंपनी इसे कैसे मैनेज करेगी? इसपर CMD ने कहा कि कंपनी के बड़े एक्सपेंस नहीं है, फास्ट प्रॉडक्ट बनाते हैं. आमतौर पर दूसरी कंपनियां 6-7 साल में डिलीवरी देती हैं, वो हम ढाई से तीन साल में डिलीवरी देते हैं. फुली लोडेड अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट्स बनाते हैं, कॉम्प्लेक्स में अनपैरेलल फैसिलिटी देते हैं. इससे हाई प्राइसिंग होती है. कंपनी की एवरेज सेलिंग प्राइसिंग प्रोजेक्ट पर निर्भर करता है, ये 45,000 से 60,000 के बीच हो सकती है.

सेलेब्रिटीज़ ने किया है कंपनी ने निवेश?

कंपनी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अजय देवगन और दिग्गज निवेशक जैसे आशीष कचोलिया जैसे लोगों ने पैसा लगा रखा है. इसपर CMD ने कहा कि वेस्टर्न सबअर्बन में कंपनी काम कर रही है, जहां बॉलीवुड का फुटप्रिंट है, तो वहां उनकी डिमांड भी अल्ट्रा लग्जरी वाली होती है, तो सेलेब्रिटी और हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल कंपनी के क्लाइंट्स और इन्वेस्टर्स दोनों हैं.

Sri Lotus Developers IPO Details

श्री लोटस डेवलपर्स लिमिटेड (Sri Lotus Developers Ltd) का IPO 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला रहेगा. कंपनी रियल एस्टेट सेक्टर की एक उभरती हुई खिलाड़ी है. ऐसे में इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह देखने को मिल सकता है.

Sri Lotus Developers IPO की प्रमुख जानकारी-

  • प्राइस बैंड: ₹140 – ₹150 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 100 शेयर
  • न्यूनतम निवेश: ₹15,000
  • इश्यू साइज: ₹792 करोड़ (पूरी तरह Fresh Issue)
  • पोस्ट इश्यू मार्केट कैप (ऊपरी प्राइस बैंड पर): ₹7,330.6 करोड़
  • कुल शेयर पोस्ट इश्यू: 48.87 करोड़ शेयर
  • Book Running Lead Manager: Motilal Oswal Investment Advisors

शेयरहोल्डिंग पैटर्न:

कैटेगरी प्री-इश्यू पोस्ट-इश्यू
प्रमोटर 91.78% 81.86%
पब्लिक 8.22% 18.14%

प्रमोटरों की मजबूत हिस्सेदारी यह दिखाती है कि वे कंपनी में भरोसा बनाए रखना चाहते हैं.

कैसे हैं कंपनी के फाइनेंशियल्स?

Sri Lotus Developers के फाइनेंशियल्स देखें तो रेवेन्यू में जबरदस्त ग्रोथ रही है. FY23 से FY24 में 177% की वृद्धि और FY25 में 19% की वृद्धि हुई है. EBITDA Margin FY25 में 52.56% तक पहुंच गई है. Gross Margin में सुधार आई है. FY23 में 21.46% से FY25 में 55.46% तक पहुंचना, प्रोजेक्ट्स की प्रॉफिटेबिलिटी में बड़ा बदलाव है. कॉस्ट ऑफ कंस्ट्रक्शन घट रही है, जो कि ऑपरेशनल एफिशिएंसी का अच्छा संकेत है.

वित्तीय प्रदर्शन (₹ करोड़ में):

वित्तीय वर्ष रेवेन्‍यू ग्रोथ % EBIT EBIT Margin PAT PAT Margin
FY23 166.8 0% 20.4 12.23% 16.6 9.95%
FY24 461.5 177% 156.7 33.94% 119.7 25.94%
FY25 549.6 19% 287.4 52.29% 227.4 41.38%

श्री लोटस डेवलपर्स एक तेजी से उभरती हुई रियल एस्टेट कंपनी है जिसने बीते दो सालों में वित्तीय प्रदर्शन के मामले में शानदार ग्रोथ दिखाई है. कंपनी के मार्जिन लगातार बेहतर हुए हैं और PAT मार्जिन 40% से अधिक पहुंच चुका है, जो इसे सेक्टर की अन्य कंपनियों से बनाता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6