मार्केट गुरु अनिल सिंघवी इस IPO पर बुलिश, बोले- लिस्टिंग पर प्रॉफिट और लॉन्ग टर्म के लिए लगा दो दांव

Sri Lotus Developers IPO: यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जिससे कंपनी ₹792 करोड़ जुटाएगी. निवेशकों को कम से कम 100 शेयरों के एक लॉट में निवेश करना होगा, जिसकी कीमत ₹15,000 होगी.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी इस IPO पर बुलिश, बोले- लिस्टिंग पर प्रॉफिट और लॉन्ग टर्म के लिए लगा दो दांव

Sri Lotus Developers IPO: श्री लोटस डेवलपर्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) बुधवार, 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है. ये शुक्रवार, 1 अगस्त को बंद होगा. पहले दिन ही आईपीओ पूरा भर गया है. इससे साफ पता चलता है कि आईपीओ मार्केट में निवेशकों का जोश हाई है. कंपनी ने अपने IPO के लिए ₹140 से ₹150 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जिससे कंपनी ₹792 करोड़ जुटाएगी. निवेशकों को कम से कम 100 शेयरों के एक लॉट में निवेश करना होगा, जिसकी कीमत ₹15,000 होगी.

Sri Lotus Developers IPO Subscription Status

IPO को पहले दिन जोरदार रिस्पॉन्स मिला. कुल सब्सक्रिप्शन 3.05 गुना रहा. रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 2.2 गुना, NII की हिस्सेदारी 2.0 गुना और QIB सेगमेंट 5.3 गुना सब्सक्राइब हुआ. कंपनी को कुल 12.09 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि ऑफर में 3.96 करोड़ शेयर थे. कंपनी का पोस्ट इश्यू मार्केट कैप ₹7,330.6 करोड़ होगा और कुल शेयरों की संख्या 48.87 करोड़ हो जाएगी. इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

एंकर निवेशकों से जुटाए ₹237 करोड़

IPO खुलने से एक दिन पहले यानी 29 जुलाई को कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹237 करोड़ जुटाए. इस एंकर राउंड में टाटा म्यूचुअल फंड, महिंद्रा मनुलाइफ एमएफ, निप्पॉन इंडिया एमएफ, नुवामा एसेट मैनेजमेंट, HSBC एमएफ, SBI एमएफ, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, नोमुरा सिंगापुर और फ्यूचर जेनराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस जैसी बड़ी संस्थाओं को शेयर अलॉट किए गए.

Sri Lotus Developers IPO में पैसा लगाएं?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने श्री लोटस डेवलपर्स IPO में पैसा लगाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि इस IPO में लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म दोनों के लिहाज से निवेश करना चाहिए.

IPO की पॉजिटिव बातें:

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास अनुभवी और प्रतिष्ठित प्रमोटर हैं. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसे सेलिब्रिटी निवेशक और ग्राहक हैं. आशीष कचौलिया जैसे हाई-प्रोफाइल निवेशक पहले से जुड़े हुए हैं. कंपनी लगभग बिना कर्ज के है और बैंक में ₹300 करोड़ की FD है. मुंबई के जुहू से बांद्रा इलाके में लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में मजबूत पकड़ है. प्रतिस्पर्धियों की तुलना में लगभग 22% अधिक प्रीमियम पर बिक्री होती है. औसत बिक्री मूल्य ₹50,000 प्रति वर्ग फुट से अधिक, जो बड़े डेवलपर्स से 3 गुना ज्यादा है.

इसके अलावा, प्रोजेक्ट्स को तेजी से बनाना और बेचना कंपनी की ताकत है. एसेट लाइट मॉडल पर काम करते हैं, कोई लैंड बैंक नहीं है. प्राइस ऑफर (₹150) है, जो अमिताभ बच्चन, SRK, टाइगर श्रॉफ और कचौलिया को दिसंबर 2024 में दिया गया. इनके कर्ज में बड़ी गिरावट आई है. ₹428 करोड़ से घटकर ₹122 करोड़ हो गया है. वैल्यूएशन आकर्षक है, लिस्टिंग गेन की संभावना भी है.

IPO की कुछ निगेटिव बातें:

कुछ निगेटिव बातें हैं, जैसे- दो प्रोजेक्ट्स में अनसोल्ड इन्वेंट्री है. कंपनी का फोकस सिर्फ मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स तक सीमित है. बिक्री बढ़ने के बावजूद डेब्टर्स में इजाफा हुआ है. कुल मिलाकर, श्री लोटस डेवलपर्स IPO में ब्रांड वैल्यू, मजबूत सेलिब्रिटी नेटवर्क और फाइनेंशियल हेल्थ की वजह से निवेशकों के लिए एक आकर्षक मौका हो सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6