&format=webp&quality=medium)
NACDAC Infrastructure IPO: SME IPO मार्केट में NACDAC Infrastructure Limited ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो चर्चा का विषय बन गया है. कंपनी ने मात्र ₹10 करोड़ जुटाने के लिए IPO निकाला था, लेकिन सब्सक्रिप्शन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इश्यू को ₹14,000 करोड़ की भारी-भरकम बोलियां मिलीं. यह भारतीय SME IPO के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया गया IPO बन गया है.
NACDAC इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के इस IPO ने निवेशकों को खूब आकर्षित किया, खासकर रिटेल सेगमेंट में. इश्यू को 2209 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.
NACDAC इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO में इतनी जबरदस्त भागीदारी बताती है कि SME सेक्टर में निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं. फिलहाल इस कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, वर्किंग कैपिटल के लिए फंडरेज़ और सस्ते वैल्युएशन के चलते इसे इतना सब्सक्रिप्शन मिलने के पीछे की वजहें हो सकती हैं.
वैसे पिछले कुछ वर्षों में SME IPO में निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है. HOAC Foods और Hamps Bio जैसे IPO पहले ही निवेशकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं. HOAC फूड्स इंडिया लिमिटेड का इश्यू साइज ₹5.5 करोड़ था और सब्सक्रिप्शन 2013 गुना रहा था. वहीं, हैम्प्स बायो लिमिटेड का इश्यू साइज ₹6.2 करोड़ था और सब्सक्रिप्शन 1057 गुना आया था.